✕

होम / बिजनेस / स्टील के बाद अब EV सेक्टर में Jindal की एंट्री, Tata और Mahindra से होगी सीधी टक्कर

स्टील के बाद अब EV सेक्टर में Jindal की एंट्री, Tata और Mahindra से होगी सीधी टक्कर

स्टील की दुनिया में परचम लहराने के बाद अब JSW Group EV सेक्टर में कदम रखने जा रहा है. इसके लिए कंपनी ने MG Motors के साथ साझेदारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जिंदल स्टील वर्क्स (JSW Group) अलग-अलग सेगमेंट में अपना कारोबार फैला रहा है. अब जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने भारत में एमजी मोटर(MG Motor) के साथ जॉइंट वेंचर (JV) बनाने के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर में भी एंट्री करने की तैयारी कर ली है. स्टील की दुनिया में परचम लहराने के बाद ग्रुप ईवी सेक्टर पर बड़ा दांव लगा रहा है. बता दें, सज्जन जिंदल की अगुवाई वाले जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने कुछ महीने पहले ही MG Motor India में करीब 1500 करोड़ डॉलर का निवेश किया था और एमजी ब्रैंड पर मालिकाना हक रखने वाली चीन की SAIC Motor के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाया था. ईवी सेक्टर में एंट्री लेने के साथ ही भारत में जिंदल की सीधी टक्कर Tata और Mahindra जैसी दिग्गज कंपनियों से होगी. तो आइए जानते हैं ग्रुप की क्या तैयारियां हैं?

खुद का ब्रैंड लॉन्च करेगा JSW

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेएसडब्ल्यू ग्रुप अब अपना खुद का एक ईवी ब्रैंड लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. भारत में टाटा और महिंद्रा ऐसी कंपनियां हैं जो पूरी तरह से होम ग्रोन ईवी ब्रैंड हैं. इसी जंग में अब जेएसडब्ल्यू ग्रुप भी कूदने वाला है. इन कंपनियों के ईवी सेक्टर में आने से भारत में ईवी सेगमेंट का विस्तार भी तेजी से होने लगा है.

Make in India ई-कार बनाएंगे जिंदल 
सज्जन जिंदल का कहना है कि वह भारत में एक चीनी कंपनी एमजी मोटर के सेलर भर नहीं बने रहना चाहते, बल्कि वह भारत में ही प्रोडक्ट बनाकर, उसमें वैल्यू एडिशन करना चाहते हैं. उन कारों को इंडिया में बेचना चाहते हैं. एमजी मोटर भले एक ब्रिटिश ब्रैंड है, लेकिन आज की तारीख में उसका मालिकाना हक चीन की SAIC Motor के पास है, जो चीन की एक सरकारी ऑटोमोबाइल कंपनी है. जिंदल ग्रुप ने कुछ महीने पहले ही एमजी मोटर इंडिया में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर एक जॉइंट वेंचर बनाया था. इस जॉइंट वेंचर की पहली कार MG Windsor EV इंडिया में लॉन्च हो चुकी है और Tata Nexon EV को कड़ी टक्कर दे रही है.

यहां लगाए जाएंगे प्लांट्स

सज्जन जिंदल ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में उतरने के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक प्लांट लगाएंगे. ये प्लांट पूरी तरह ईवी पर फोकस्ड होगा. जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने अक्टूबर में ही औरंगाबाद में 27,200 करोड़ रुपये का निवेश करके ईवी और कमर्शियल व्हीकल प्लांट का ऐलान किया था. कंपनी के इस प्रोजेक्ट से करीब 5,200 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

3 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

3 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

4 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें