✕

होम / बिजनेस / IIT में पहले दौर के खराब प्‍लेसमेंट के बाद अब दूसरे राउंड में ये हो रही है तैयारी

IIT में पहले दौर के खराब प्‍लेसमेंट के बाद अब दूसरे राउंड में ये हो रही है तैयारी

पिछले साल के मुकाबले इस साल के रिक्रूटमेंट के नंबरों पर नजर डालें तो समझ में आता है कि उसमें बड़ी कमी हुई है. इस साल कंपनियों का रुझान कम ही देखने को मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IIT (Indian Institute of Technology) में इस साल के पहले दौर के प्‍लेसमेंट के नतीजे अच्‍छे न रहने के बाद अब दूसरे राउंड को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इंस्‍टीटयूट दूसरे दौर के इस प्‍लेसमेंट के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा कंपनियों को बुलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे इस साल पास होने वाले बैचलर को जॉब मिल सके. सबसे बड़ी बात ये भी है कि कई आईआईटी में पढ़ने वाले युवा ऑफ लाइन जॉब को लेकर भी कोशिश कर रहे हैं, जिससे अगर कैंपस सलेक्‍शन न हो तो वो उनके पास कम से कम जॉब जरूर हो.

क्‍या हो रही है तैयारी?

आईआईटी में प्‍लेसमेंट का दौर दिसंबर से शुरू हो जाता है, जो अप्रैल तक चलता है. इस साल दिसंबर में जब प्‍लेसमेंट हुआ था उस वक्‍त ज्‍यादा स्‍टूडेंट का प्‍लेसमेंट नहीं हो पाया. इस साल प्‍लेसमेंट को लेकर कंपनियों का वो रुझान देखने को नहीं मिला जो पिछले साल देखने को मिला था. पिछले साल के मुकाबले इस साल प्‍लेसमेंट में 15-17 प्रतिशत तक की कमी देखने को मिली है. अब ऐसे में दूसरे राउंड को लेकर सभी आईआईटी में जबरदस्‍त तैयारी चल रही है. सभी आईआईटी प्‍लेसमेंट सेल ज्‍यादा से ज्‍यादा कंपनियों को बुलाने को लेकर काम कर रहे हैं.

इस तरीके से कंपनियों के पास पहुंच रहे संस्‍थान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी प्‍लेसमेंट सेल अपने एल्‍यूमनी और लिंक्‍डइन,जैसी साइट्स से भी संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. यही नहीं प्‍लेसमेंट सेल पूंजीपतियों के माध्‍यम से भी कंपनियों को लाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे ज्‍यादा से ज्‍यादा स्‍टूडेंट को जॉब दी जा सके. प्‍लेसमेंट अधिकारियों का कहना है कि स्‍टार्टअप और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों तक भी वो पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. पहले दौर के बेहद खराब गुजरने के बाद अब प्‍लेसमेंट अधिकारियों का कहना है कि उन्‍होंने कोई लक्ष्‍य नहीं बनाया है बल्कि ज्‍यादा से ज्‍यादा कंपनियों को बुलाने को लेकर काम कर रहे हैं.

प्राथमिकता पर हैं स्‍टॉर्टअप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी के प्‍लेसमेंट सेल स्‍टार्टअप को बड़ी संख्‍या में प्राथमिकता दे रहे हैं. जबकि उनकी नजर बड़ी कंपनियों पर भी है, जिससे ज्‍यादा रिक्रूटमेंट हो सके. अगर पहले दौर के रिक्रूटमेंट पर नजर डालें तो आईआईटी बॉम्‍बे में इस साल दिसंबर में 20 दिन के दौर में 1188 स्‍टूडेंट का सिलेक्‍शन हुआ जबकि 2023 में 16 दिन में 1431 स्‍टूडेंट का सिलेक्‍शन हुआ था. इसी तरह आईआईटी कानपुर में 913 स्‍टूडेंट का सिलेक्‍शन हुआ जबकि पिछले साल 1128 स्‍टूडेंट का सलेक्‍शन हुआ है.

ये भी पढ़ें: SEBI ने शॉर्ट सेलिंग को लेकर उठाया ये कदम, संस्‍थागत निवेशक के लिए ये हुआ जरूरी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago