✕

होम / बिजनेस / अब दिल्लीवालों को लगा महंगाई का करंट, PNG के इतने बढ़े दाम

अब दिल्लीवालों को लगा महंगाई का करंट, PNG के इतने बढ़े दाम

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप के जरिए पहुंचाई जाने वाली कुकिंग गैस के दाम बढ़ा दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

महंगाई के मोर्चे पर जनता को हर रोज कोई न कोई झटका लग रहा है. मुंबई के बाद अब दिल्ली वालों के लिए भी खाना पकाना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप के जरिए पहुंचाई जाने वाली कुकिंग गैस के दाम बढ़ा दिए हैं. पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दामों में सीधे 2.63 प्रति यूनिट बढ़ोतरी की गई है.

इनपुट कॉस्ट का हवाला 
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते पीएनजी के दाम बढ़े हैं. इधर, आरबीआई ने भी रेपो रेट को 0.50 फीसदी बढ़ा दिया है. पिछले चार महीने में रेपो रेट करीब 1.40 फीसदी बढ़ चुकी है. जाहिर है इसका असर होम लोन से लेकर पर्सनल लोन तक की EMI पर पड़ेगा. यानी महंगाई की एक और मार.

 

यहां बढ़े थे इतने दाम
इससे पहले मुंबई में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में इजाफा हुआ था. मुंबई में PNG के दाम में 4 रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GAIL ने सिटी गैस कंपनियों को सप्लाई होने वाली नेचुरल गैस की कीमतों में 18% की वृद्धि की घोषणा की है. इस साथ ही शहरों में CNG और PNG के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

3 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

3 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

4 hours ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

18 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

21 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

22 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

3 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

3 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

4 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

19 hours ago