होम / बिजनेस / मेटा के बाद अब ये आईटी कंपनी करने जा ही है छंटनी, 19,000 कर्मचारियों होंगे बाहर 

मेटा के बाद अब ये आईटी कंपनी करने जा ही है छंटनी, 19,000 कर्मचारियों होंगे बाहर 

प्रमुख आईटी कंपनी एक्सेंचर 19,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. आईटी कंपनी ने गुरुवार को अपने नतीजों में सालाना रेवेन्यू ग्रोथ और प्रॉफिट के अनुमानों को घटा दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेटा के 11 हजार कर्मचारियों को बाहर करने के ऐलान के बाद आईटी दिग्गज एक्सेंचर अब एक बड़े ले ऑफ की तरह आगे बढ़ रही है. कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की कि वह लगभग 19,000 नौकरियों में कटौती करेगी, ये उसके कर्मचारियों की संख्या का 2.5 प्रतिशत है. कंपनी ने घोषणा की कि आधे से अधिक छंटनी उसके बाइलेबल कॉर्पोरेट कार्यों में शामिल कर्मचारियों को प्रभावित करेगी.

इस ऐलान पर क्‍या बोली कंपनी 
कंपनी ने इतने कर्मचारियों को निकाले जाने के ऐलान के बाद कहा कि जब हम 2023 की दूसरी तिमाही के दौरान अपनी कंपनी की स्‍ट्रैटजिक योजना के अनुसार हायरिंग करना जारी रखते हैं तो हमें अपनी लागत को कम करने के लिए अपने संचालन को सुव्यवस्थित करने और अपने गैर-बिल योग्य कॉर्पोरेट कार्यों को बदलने के लिए कार्रवाई करना जरूरी था. उन्‍होंने कहा कि अगले 18 महीनों में इसका असर लगभग 19,000 लोगों जो कि हमारे मौजूदा कार्यबल का 2.5% कर्मचारियों पर पड़ेगा. कंपनी ने ये भी कहा कि हमें उम्‍मीद है कि इसमें से आधे से अधिक हमारे गैर-बिल योग्य कॉर्पोरेट कार्यों में शामिल होंगे.

कितनी रह सकती है 2023-24 में लागत 
कंपनी ने वर्ष 2023 और 24 को लेकर अपने खर्चों का अनुमान भी लगाया है. कंपनी के अनुसार छंटनी के लिए उन्होंने 1.2 अरब डॉलर अलग रखे हैं. एक्सेंचर का अनुमान है कि अलग होने के लिए $1.2 बिलियन और ऑफिस स्पेस को एक किए जाने को लेकर $300 मिलियन डॉलर का खर्च आने की उम्‍मीद है. कंपनी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023 में उसकी लागत लगभग $800 मिलियन और वित्त वर्ष 2024 में $700 मिलियन रहने की उम्मीद है. आईटी प्रमुख ने अपने वार्षिक राजस्व और लाभ अनुमानों को भी कम कर दिया. आईटी कंपनी को उम्मीद है कि उसकी वार्षिक राजस्व वृद्धि स्थानीय मुद्रा में 8 प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच होगी, जबकि पहले यह 8 प्रतिशत से 11 प्रतिशत थी. कंपनी $16.1 बिलियन और $16.7 बिलियन की सीमा में चालू-तिमाही राजस्व का अनुमान लगाती है.

कितनी रह सकती है शेयर आय 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि प्रति शेयर आय $10.84 से $11.06 के बीच होगी जबकि पहले यह $11.20 से $11.52 थी. उन्होंने $1.12 प्रति शेयर के तिमाही नकद लाभांश की भी घोषणा की है. कंपनी ने बताया कि इस तिमाही के लिए नई बुकिंग 22.1 बिलियन डॉलर, कंसल्टिंग बुकिंग 10.7 बिलियन डॉलर और मैनेज्ड सर्विसेज बुकिंग 11.4 बिलियन डॉलर रही है. एक्सेंचर की चेयरमैन और सीईओ जूली स्वीट ने अर्निंग्स कॉल के बाद कहा,  हम वित्तीय वर्ष 2024 और उसके बाद भी अपनी लागत कम करने के लिए कदम उठा रहे हैं, जबकि अपने व्यवसाय और अपने लोगों में निवेश करना जारी रखते हुए महत्वपूर्ण विकास अवसरों का लाभ उठाना जारी रखेंगे. सबसे ध्‍यान देने वाली बात ये है कि एक्सेंचर की तीसरी तिमाही का पूर्वानुमान वॉल स्ट्रीट के अनुमान से कम था. इसके अलावा, यह विकास अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी के एक दिन बाद आया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

33 minutes ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

52 minutes ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

16 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

16 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

18 hours ago

बड़ी खबरें