✕

होम / बिजनेस / मे‍ड इन इंडिया आईफोन के बाद भारत में बनेंगे मेड इन इंडिया आईपैड, तैयारी हुई पूरी

मे‍ड इन इंडिया आईफोन के बाद भारत में बनेंगे मेड इन इंडिया आईपैड, तैयारी हुई पूरी

कंपनी भारत में अपने प्रोडक्‍शन को और बढ़ाने की तैयारी कर रही है, इसके तहत कर्नाटक में एक प्‍लांट लगाने जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में मेड इन इंडिया आईफोन के सफल उत्‍पादन के बाद अब कंपनी आने वाले दिनों में भारत में आईपैड बनाने जा रही है. एप्‍पल के लिए फोन और आईपैड बनाने का काम फॉक्‍सकॉन करती है. फॉक्‍सकॉन आने वाले दिनों में अपने प्‍लांट का विस्‍तार करने जा रही है. इस विस्‍तार के बाद कंपनी उसमें आईपैड का भी निर्माण करने लगेगी. इस प्‍लांट के विस्‍तार का काम पूरा होने के बाद कंपनी भारत में ही आईपैड की असेंबलिंग करना शुरू कर देगी. 

आखिर क्‍या है कंपनी की पूरी योजना? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्‍सकॉन अपने तमिलनाडु स्थित प्‍लांट का विस्‍तार करने जा रही है. कंपनी के इस प्‍लांट में मुख्‍य रूप से आईफोन बनाने का काम हो रहा है. लेकिन अब कंपनी इस प्‍लांट में विस्‍तार करने के साथ यहां आईपैड की असेंबलिंग का काम भी करने जा रही है. खबर आ रही है कि कंपनी श्रीपेरुबंदुर में कंपनी आने वाले दिनों में एप्‍पल की असेंबलिंग करने का काम करेगी. 

ये भी पढ़ें:  AI का सबसे अच्‍छा इस्‍तेमाल गलतियों को पकड़ने के लिए होना चाहिए : IEEE प्रेसिडेंट

भारत के साथ कई और देशों में जा रहे हैं आईफोन 
भारत में असेंबल हुए आईफोन की सिर्फ देश में ही घरेलू आपूर्ति नहीं हो रही है बल्कि उन्‍हें दुनिया के कई अन्‍य देशों में भी निर्यात किया जा रहा है. खास बात ये भी है कि इस समय भारत में एप्‍पल 14 फीसदी फोन की असेंबलिंग कर रही है. भारत में मौजूदा समय में आईफोन 12,आईफोन 13, आईफोन 14 और आईफोन 15 बनाए जा रहे हैं. वहीं 23 जुलाई को पेश हुए बजट में सरकार से इलेक्‍ट्रॉनिक इक्‍यूपमेंट के आयात पर कस्‍टम ड्यूटी को 20 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है. इस कस्‍टम फीस के कम होने से भारत में इलेक्‍ट्रॉनिक इक्‍यूपमेंट का आयात कम हो जाएगा. इससे कीमतों में भी कमी आने की संभावना है. 

कंपनी कर्नाटक में भी लगा रही है प्‍लांट 
फॉक्‍सकॉन आने वाले दिनों में भारत में अपने प्रोडक्‍शन को बढ़ाने की भी तैयारी कर रही है. फॉक्‍सकॉन की सहयोगी कंपनी 1200 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है जिसके माध्‍यम से कंपनी कर्नाटक में एक और प्‍लांट लगाने की तैयारी कर रही है. सबसे विशेष बात ये भी है कि कंपनी उसमें आने वाले दिनों में एप्‍पल और उसके दूसरे प्रोडक्‍ट का प्रोडक्‍शन शुरू करने की तैयारी कर रही है. फॉक्‍सकॉन गूगल से भी उसके पिक्‍सल फोन की असेंबलिंग के लिए बातचीत कर रही है. अगर ये बात बनती है तो माना जा रहा है कि कंपनी उसकी असेंबलिंग भी यहां कर सकती है. 
   
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

16 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

17 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

18 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

19 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

16 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

12 hours ago