होम / बिजनेस / Noida में लखनऊ से बड़ा मॉल बनाएगा Lulu Group, जानें क्या है पूरी तैयारी

Noida में लखनऊ से बड़ा मॉल बनाएगा Lulu Group, जानें क्या है पूरी तैयारी

लुलु ग्रुप भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रहा है. समूह की योजना देश के कई शहरों में अपने मॉल खोलने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लुलु ग्रुप (Lulu Group) की भारत को लेकर बड़ी प्लानिंग है. समूह को भारत में अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं, इसलिए वो यहां बड़े पैमाने पर निवेश करने वाला है. लुलु ग्रुप की देश के कई शहरों में मॉल खोलने की योजना है. समूह ने पिछले साल जुलाई में उत्तर प्रदेश में अपना पहला मॉल लखनऊ में खोला था और अब वह नोएडा में भी मॉल खोलने जा रहा है. साथ ही उसकी यहां एक फाइव स्टार होटल खोलने की भी योजना है.

3 साल में हो जाएगा तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लुलु ग्रुप ने नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है. नोएडा के सेक्टर 108 में लुलु मॉल खोला जाएगा और इस प्रोजेक्ट के लिए अथॉरिटी 12.5 एकड़ जमीन देगी. इस प्रोजेक्ट में ढाई हजार करोड़ से भी अधिक का निवेश किए जाने की संभावना है. ग्रुप का कहना है कि जैसे ही जमीन मिल जाएगी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा. काम शुरू होने के ढाई से तीन साल के बीच मॉल तैयार हो जाएगा.

अभी देश में इतने मॉल
लुलु ग्रुप का कहना है नोएडा का मॉल लखनऊ वाले मॉल से भी बड़ा होगा. इस मॉल की खास बात ये होगी कि इसमें एक फाइव स्टार होटल भी होगा. बता दें कि लुलु के कोच्चि स्थित मॉल में भी फाइव स्टार होटल का प्रावधान है. कोच्चि, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम के बाद लखनऊ चौथा शहर है, जहां समूह ने अपना मॉल शुरू किया है. इस कड़ी में जल्द ही नोएडा का नाम भी जुड़ जाएगा. वहीं, खबर ये भी है कि उत्तर प्रदेश के झांसी में भी लुलु मॉल खुल सकता है. 

क्या है ग्रुप की योजना?
कुछ वक्त पहले लुलु ग्रुप ने भारत में 19,000 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था. ग्रुप ने बताया था कि उसकी योजना देश में 12 शॉपिंग मॉल्स खोलने की है इसके लिए दक्षिण राज्यों और उत्तर प्रदेश में जमीन तलाशी जा रही है. लुलु ग्रुप ने कहा था कि वो भारत में मॉल, हाइपर मार्केट, फूड प्रॉसेसिंग सेक्टर आदि में पैसा लगाएगा और 12 नए मॉल खोलेगा. इसके अलावा, उसकी केरल और बेंगलुरु के छोटे जिलों में छोटे मॉल खोलने की योजना है. इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.  

क्या करता है लुलु ग्रुप?
लुलु ग्रुप का अरब देशों खासतौर पर UAE में सबसे अधिक कारोबार फैला है. इसका सालाना टर्नओवर करीब 8 अरब डॉलर का है. UAE की राजधानी अबू धाबी में लुलु ग्रुप का मुख्यालय है और इसका बिज़नेस अमेरिका सहित 22 देशों में फैला है. इस तरह, ग्रुप लगभग 57 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करा रहा है. लुलु ग्रुप हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता है. पिछले कुछ समय में इस ग्रुप ने काफी तरक्की की है. इसने अबू धाबी में अपना पहला सुपरमार्केट खोला था.

कौन हैं ग्रुप के मालिक?
लुलु ग्रुप के मालिक यूसुफ अली हैं, जो मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं. वह 1973 में अबू धाबी अपने चाचा के पास चले गए थे. अब वह UAE की नागरिकता हासिल कर चुके हैं और कारोबार की दुनिया में जाना-पहचान नाम हैं. 15 नवंबर 1955 को जन्मे यूसुफ अली की 3 बेटियां हैं और उनका पूरा परिवार इस वक्त अबू धाबी में रहता है. यूसुफ लगातार अपना बिज़नेस फैला रहे हैं और लखनऊ मॉल इसी का हिस्सा है. उन्होंने 1990 के दशक में UAE में अपना पहला हाइपरमार्केट शुरू किया, उसके बाद लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. आज उनका बिज़नेस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में सहित कुल 22 देशों में है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल संकट के बीच बड़ी खबर! ईरान-ओमान में होर्मुज पर समझौते का ढांचा तैयार

मौजूदा तनाव के बावजूद इस रास्ते से ऊर्जा की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन सप्लाई प्रभावित हुई है. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य होती है, तो वैश्विक बाजार में तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की उपलब्धता बढ़ सकती है.

25 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 5 हफ्तों में बढ़ा 2.5 लाख करोड़ का खजाना

विदेशी मुद्रा भंडार के साथ देश के गोल्ड रिजर्व में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.685 अरब डॉलर बढ़कर 104.743 अरब डॉलर हो गया.

39 minutes ago

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

15 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

15 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

57 minutes ago