होम / बिजनेस / IB की रिपोर्ट में ऐसा क्या है कि Gautam Adani को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

IB की रिपोर्ट में ऐसा क्या है कि Gautam Adani को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को भी केंद्र की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराई गई है, जिसका खर्चा वह खुद उठाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दौलत के मामले में हर रोज छलांग उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) को सरकार ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस सुरक्षा का खर्च अडानी खुद उठाएंगे. दरअसल, इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन की सुरक्षा बढ़ाई है. बता दें कि 2014 के बाद से गौतम अडानी की नेटवर्थ तेजी से बढ़ी है. फिलहाल वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.

33 गार्ड रहेंगे तैनात
Z कैटेगरी के तहत अब अडानी की सुरक्षा में कुल 33 गार्ड तैनात रहेंगे. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) को भी केंद्र की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराई गई है, जिसका खर्चा वह खुद उठाते हैं. इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने गौतम अडानी को यह सुरक्षा प्रदान की है. बता दें कि अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं और उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में उन्हें हर पल खतरा बना रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. 

हो चुका है अपहरण 
शेयर बाजार की बात करें तो अडानी की कुल सात कंपनियां लिस्टेड हैं. इनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी विल्मर, अडानी पोर्ट्स, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन शामिल हैं. हाल के दिनों में अडानी की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में उछाल आया है. अब अडानी ग्रुप टेलीकॉम सेक्टर में भी हाथ आजमा रहा है. इससे रिलायंस सहित बाकि कंपनियों की टेंशन बढ़ गई है. गौरतलब है कि गौतम अडानी का 1997 में अपहरण भी हो चुका है और वह 2008 के मुंबई हमले में भी बाल-बाल बचे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

4 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

4 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.