होम / बिजनेस / HDFC के बाद अब इस बैंक के मर्जर की तैयारी, बोर्ड ने दी मंजूरी  

HDFC के बाद अब इस बैंक के मर्जर की तैयारी, बोर्ड ने दी मंजूरी  

HDFC और HDFC बैंक के मर्जर के बाद HDFC बैंक दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

HDFC और HDFC Bank के विलय के बाद एक और बैंक के विलय की तैयारी चल रही है. प्राइवेट बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और IDFC फाइनेंस होल्डिंग के मर्जर को हरी झंडी मिल गई है. IDFC First Bank के बोर्ड ने इस विलय के लिए मंजूरी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मर्जर का अनुपात 155:100 रहेगा और इस साल के अंत तक विलय की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. 

2015 में हुई थी शुरुआत
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) को जुलाई 2015 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से लाइसेंस मिला था और बैंक ने 1 अक्टूबर 2015 से ऑपरेशन शुरू किया था. इस बैंक में 2020 तक करीब 20,222 कर्मचारी थे. विलय के बाद कर्मचारियों को लेकर प्रबंधन क्या रणनीति बनाता है, इसका पता आने वाले समय में ही चलेगा. IDFC First Bank के बोर्ड ने मर्जर का अनुपात 155:100 तय किया है, जिसका अर्थ है कि IDFC के 100 शेयर के बदले IDFC First Bank के 155 शेयर दिए जाएंगे. 

बढ़ेगी शेयर बुक वैल्यू
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा गया है कि मर्जर से आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कॉरपोरेट ढांचे का सरलीकरण होगा. इस विलय से बैंक का आकार बढ़ेगा और उसे मजबूती के साथ खड़ा करने में मदद मिलेगी. Bank ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि विलय के अमल में आने बाद बैंक के प्रति शेयर बुक वैल्यू में 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. मर्जर की प्रक्रिया को इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा.

अच्छी है आर्थिक सेहत
IDFC First Bank की फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें, तो वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 134% बढ़ा था. यह पिछले साल की इसी तिमाही के 343 करोड़ रुपए से बढ़कर 803 करोड़ रुपए पहुंच गया. जबकि पूरे वित्त वर्ष में बैंक का शुद्ध मुनाफा 2437.13 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के 145 करोड़ रुपए से काफी ज्यादा है. स्टॉक मार्केट में बैंक के प्रदर्शन की बात करें, तो इसका शेयर 81.70 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. सोमवार को इसमें 2.90% की बढ़त दर्ज हुई थी. बीते 5 दिनों में इसने 5.90% का रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

54 minutes ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

54 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago