✕

होम / बिजनेस / Google, Apple के बाद अब इस कंपनी का सर्च इंजन हुआ AI पॉवर्ड, झटपट मिलेगी जानकारी 

Google, Apple के बाद अब इस कंपनी का सर्च इंजन हुआ AI पॉवर्ड, झटपट मिलेगी जानकारी 

कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में वो सभी परीक्षणों के पूरा होने के बाद ही इसे बड़े लेवल पर रोलआउट करेगा. इस बीच बाकी दूसरी कंपनियों में भी कई तरह की टेस्टिंग चल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सभी बड़ी कंपनियां लगातार अपने प्रोडक्‍ट को AI पावर्ड करने जा रही हैं. इसी कड़ी में Apple और Google के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने अपने Being सर्च इंजन को AI पॉवर्ड कर दिया है. कंपनी ने अपने जिन प्रोडक्‍ट में एआई को एड किया है उनमें Azure AI, Microsoft Copilot और Co Pilot Pro शामिल है.माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सर्च इंजन Being को Being Genrative सर्च के साथ एक AI अपग्रेड दिया है. इस अपग्रेड के बाद अब Being सर्च इंजन और किफायती और त्‍वरित हो गया है. 

आखिर कंपनी ने क्‍या कहा? 
माइक्रोसॉफ्ट की ओर से एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में इसे लेकर जवाब दिया गया है और कहा है कि इस जेनरेटिव एआई को छोटी भाषा और बड़ी भाषा के साथ जोड़ा गया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि अभी वो एक सीमित संख्‍या में यूजर के सवाल फेस कर रहा है. माइक्रोसॉफ्ट की ओर से ये भी कहा गया है कि वो अपने यूजर के लिए इसे लगातार बेहतर बनाने को लेकर काम कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: सुनीता विलियम्‍स की स्‍पेस से कब तक हो पाएगी वापसी, NASA आज रात जारी करेगा अपडेट

Being सर्च ऐसे दिखाता है सवाल का जवाब 
अगर अब आप माइक्रोसॉफ्ट के Being Search पर कोई सवाल का जवाब सर्च करते हैं तो एक ओर आपको पारंपरिक सामान्‍य जवाब दिखाई देता है जबकि दूसरी ओर आपको एआई पॉवर्ड जवाब दिखाई देता है. ऐसा करने के पीछे माइक्रोसॉफ्ट का मकसद पारंपरिक जवाब देने के साथ यूजर के जवाब को बढ़ाना मकसद है.साथ ही कंपनी क्लिक में भी इजाफा करनी चाहती है. कंपनी का दावा है कि जेनरेटिव एआई की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी ज्‍यादा शॉर्प और कांम्‍प्रीहेंसिव होता है. अगर यूजर कोई इन्‍वेस्‍टिगेशन करना चाहता है तो जनरेटिव एआई का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने ये भी कहा है कि इस नए फीचर से पारंपरिक सर्च किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगे. 

धीरे धीरे बढ़ेगा जनरेटिव एआई का इस्‍तेमाल 
माइक्रोसॉफ्ट की ओर से कहा गया है कि धीरे-धीरे बिंग जेनरेटिव सर्च को बिंग सर्च इंजन में पेश करेगा. कंपनी का ये भी कहना है कि वो अपने इस प्रयास के जरिए यूजर की प्रतिक्रिया को इक्‍ट्ठा करना और बिंग जनरेटिव सर्च को जोड़ने और परिष्‍कृत करने पर आगे काम करना है. इस जनरेटिव सर्च इंजन से पूरी तरह से संतुष्‍ट होने के बाद ही कंपनी का मकसद Microsoft बिंग जेनरेटर सर्च के व्यापक रोलआउट के लिए आगे बढ़ेगा. ब्लॉग पोस्ट के अंत में, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह आने वाले महीनों में अधिक बिंग जेनरेटिव सर्च अपडेट साझा करेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

20 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

20 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

21 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

14 hours ago