होम / बिजनेस / Go First के खिलाफ किसने दायर की याचिकाएं, अब SpiceJet क्यों मुश्किल में आई?

Go First के खिलाफ किसने दायर की याचिकाएं, अब SpiceJet क्यों मुश्किल में आई?

स्पाइसजेट को कर्ज देने वाली कंपनी एयरक्राफ्ट लेसर एयरकॉसल लिमिटेड ने दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने के लिए NCLT में अर्जी लगाई है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गो फर्स्ट (Go First) के बाद एक और एयरलाइन मुश्किलों में घिर गई है. स्पाइसजेट (SpiceJet) के खिलाफ भी दिवाला प्रक्रिया की सुनवाई होने वाली है. दरअसल, स्पाइसजेट के एक कर्जदाता ने कंपनी के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई है, जिस पर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) सप्ताह सुनवाई करेगा. हालांकि, कंपनी का कहना है कि इस घटनाक्रम से एयरलाइन के ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला.

दो याचिकाएं लंबित 
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि स्पाइसजेट को कर्ज देने वाली कंपनी एयरक्राफ्ट लेसर एयरकॉसल (आयरलैंड) लिमिटेड ने दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने के लिए NCLT में अर्जी लगाई है, जिस पर 8 मई को सुनवाई हो सकती है. स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू करने से संबंधित दो अन्य याचिकाएं भी लंबित हैं. इस बीच, स्पाइसजेट ने अपने 25 विमानों को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है, ताकि गो फर्स्ट की उड़ान बंद होने से मिले मौके को भुनाया जा सके. कंपनी के ये विमान आउट ऑफ सर्विस हैं. स्पाइसजेट इन्हें दुरुस्त करने के लिए सरकार की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) का लाभ लेने की तैयारी में है. 

12 तक फ्लाइट कैंसिल
उधर, गो फर्स्ट (Go First) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. कंपनी ने अब 12 मई तक अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसल कर दी हैं. कंपनी ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि यात्रियों को उनकी टिकट का पूरा पैसा जल्द वापस किया जाएगा. बता दें कि वाडिया ग्रुप की इस एयरलाइन ने पहले अपनी उड़ानें तीन मई से तीन दिन के लिए रद्द की थीं. बाद में इसे बढ़ाकर नौ मई और अब 12 मई कर दिया गया है. एविएशन रेगुलेटर DGCA के अनुसार, कंपनी ने 15 मई तक टिकट बिक्री पर रोक लगा दी है.  

इन्होंने दायर की याचिकाएं
गो फर्स्ट के खिलाफ दो दिवाला समाधान याचिकाएं दायर हुई हैं. वहीं, गो फर्स्ट ने वॉलेंटरी इनसॉलवेंसी प्रॉसीडिंग के साथ-साथ वित्तीय दायित्वों पर अंतरिम रोक लगाने का भी आग्रह किया है. GO First के खिलाफ एक याचिका विमानन कंपनी के लिए परिवहन सेवाएं प्रदान करने वाली SS एसोसिएट्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने दायर की है, जिसमें उसने लगभग 3 करोड़ रुपए का दावा किया है. जबकि दूसरी याचिका एक पायलट की तरफ से दायर हुई है. पायलट का दावा है कि उसे अपनी सेवाओं के एवज में कंपनी से एक करोड़ रुपए से अधिक लेना है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

18 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

14 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.