✕

होम / बिजनेस / दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद, लेकिन निवेशकों ने कमाए ₹29000 करोड़

दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद, लेकिन निवेशकों ने कमाए ₹29000 करोड़

शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद बीएसई पर लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप उछाल के साथ 462.29 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार मुनाफावसूली के चलते गिरावट के साथ क्लोज हुआ है. हालांकि आईटी और फार्मा स्टॉक्स में शानदार खरीदारी देखने को मिली है. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में रौनक रही. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 230 अंकों की गिरावट के साथ 81,381 अंकों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ 24,964 अंकों पर क्लोज हुआ है.

सबसे ज्यादा चढ़ने-गिरने वाले स्टॉक्स

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 16 ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं. सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील में रही. वहीं दूसरी तरफ टीसीएस, एमएंडएम और ICICI बैंक सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुए. बीएसई पर आज 4011 शेयरों की ट्रेडिंग हुई, इसमें 2143 शेयर मजबूत हुए तो 1751 में गिरावट रही जबकि 117 में कोई बदलाव नहीं हुआ. इसके अलावा 222 शेयर एक साल के हाई और 26 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए, वहीं 6 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 2 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए. 

मार्केट कैप में आया मामूली उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 10 अक्टूबर 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,62,00,104.97 करोड़ रुपये था. आज यानी 11 अक्टूबर 2024 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह 4,62,29,260.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 29155.12 करोड़ रुपये बढ़ गई है. वहीं आज के ट्रेड में आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर्स तेजी के साथ बंद हुए. जबकि बैंकिंग ऑटो, रियल एस्टेट सेक्टर के शेयर्स गिरकर बंद हुए. आज के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स तेजी के साथ क्लोज हुआ है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

19 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago