✕

होम / बिजनेस / Airports पर CISF के साथ निजी सुरक्षा गार्ड भी हो सकेंगे तैनात, सरकार ने जारी किया आदेश

Airports पर CISF के साथ निजी सुरक्षा गार्ड भी हो सकेंगे तैनात, सरकार ने जारी किया आदेश

देश भर में एयरपोर्ट्स की सुरक्षा सीआईसीएफ के साथ ही अब निजी सुरक्षा गार्ड भी कर सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने हाल ही उस नियम में संशोधन करने की मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब देश भर में एयरपोर्ट्स की सुरक्षा सीआईसीएफ के साथ ही अब निजी सुरक्षा गार्ड भी कर सकेंगे. 2002 में कांधार हवाई जहाज हाई जैकिंग केस के बाद सरकार ने देश भर के तमाम एयरपोर्ट्स की सुरक्षा को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया था. तब से लेकर के अभी तक सभी निजी ऑपरेटर्स और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा संचालित हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ ही सुरक्षा दे रही है. 

नॉन कोर एरिया में होगी नियुक्ति

उड्डयन सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नोडल एजेंसी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) द्वारा पारित एक निर्देश में , इसने हवाईअड्डों को हवाईअड्डे के फाटकों पर यात्रियों को अलग करने, कतार प्रबंधन जैसे गैर-मुख्य क्षेत्रों में सुरक्षा के काम को आउटसोर्स करने की अनुमति दी है. बोर्डिंग काउंटर, बैगेज कंट्रोल, कार्गो एरिया और विजिटर्स गैलरी की सुरक्षा भी अब निजी गार्ड्स करेंगे. निजी गार्ड्स को सीआईएसफ द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा और इनकी तैनाती नॉन कोर एरिया में की जाएगी. वहीं कोर एरिया की सुरक्षा सीआईएसएफ द्वारा की जाएगी. फिलहाल यात्रियों की एंट्री से लेकर के उनकी फिजिकल चेकिंग भी सीआईएसफ ही करती है. दिल्ली और गुवाहाटी एयरपोर्ट पर फिलहाल इस तरह की सुविधा शुरू हो चुकी है. 

मार्च में अमित शाह ने कही थी ये बात

मार्च 2022 में गृहमंत्री अमित शाह ने सीआईएसएफ के 53वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि औद्योगिक क्षेत्र को और अधिक सुरक्षा देने के लिए सीआईएसएफ निजी सुरक्षा एजेंसियों से हाथ मिला सकती है. उन्होंने कहा, "सीआईएसएफ को हाइब्रिड मॉडल में काम करना चाहिए और निजी सुरक्षा एजेंसियों को प्रशिक्षित करना चाहिए."

उन्होंने सीआईएसएफ को निजी सुरक्षा एजेंसियों में शामिल होने और प्रशिक्षित करने के लिए कहा ताकि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जैसी एजेंसियां ​​देश में किसी भी खतरे के खिलाफ एक प्रभावी काउंटर तकनीक तैयार कर सकें. 

अडानी ग्रुप के द्वारा संचालित एयरपोर्ट्स पर तैनाती

जुलाई में, मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया था कि निजी सुरक्षा गार्डों ने गुवाहाटी हवाई अड्डे के अंदर 'गैर-प्रमुख सुरक्षा पदों' पर सीआईएसएफ कर्मियों को बदल दिया था. अडानी ग्रुप द्वारा हवाई अड्डे के अधिग्रहण के एक साल के भीतर यह बदलाव किया गया था. गुवाहाटी एयरपोर्ट के अलावा ग्रुप द्वारा अन्य एयरपोर्ट्स का संचालन अपने हाथों में लेने के कुछ महीनों बाद अब सरकार ने इस मुद्दे पर अपनी तरफ से भी हरी झंडी दे दी है. 

सरकार ने इसलिए भी लिया फैसला

देश भर में संचालित 118 हवाई अड्डों में से 64 हवाई अड्डों की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले है. बाकी राज्य पुलिस या इंडिया रिजर्व बटालियन के पास हैं. केंद्र के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 30,003 जवानों की आवश्यकता हवाईअड्डों की सुरक्षा के लिए है, जिसके मुकाबले सीआईएसएफ के पास 29,399 सुरक्षाकर्मी है. इसलिए मैनपावर की कमी को पूरा करने के लिए नियम में ढील दी गई है. 

VIDEO: एमपी में सरकार भवन मालिकों से वसूलेगी 'फायर टैक्स

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

32 minutes ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

41 minutes ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

16 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

18 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

19 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

32 minutes ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

41 minutes ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

1 hour ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

16 hours ago