✕

होम / बिजनेस / कैम्‍पा कोला के बाद अब मुकेश अंबानी की कंपनी ने लॉन्च किया एनर्जी ड्रिंक, इतनी रखी कीमत

कैम्‍पा कोला के बाद अब मुकेश अंबानी की कंपनी ने लॉन्च किया एनर्जी ड्रिंक, इतनी रखी कीमत

कैम्‍पा कोला के अधिग्रहण के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने RasKik Gluco Energy के नाम से एक ड्रिंक लॉन्‍च की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने एक नया कमाल कर दिया है. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने एक रिहाइड्रेशन ड्रिंक लॉन्च किया है. इस सिंगल-सर्व ड्रिंक का नाम- रस्किक ग्लूको एनर्जी (RasKik Gluco Energy) है. इस ड्रिंक की कीमत 10 रुपये है, कंपनी ने ड्रिंक के लिए टैगलाइन- ग्लूकोज का रिचार्ज दिया है. दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के काम करने का तरीका बाकी लोगों से काफी अलग है. वो जिस भी बिजनेस में उतरते हैं वहां या तो प्राइस वॉर शुरू हो जाता है या प्रतिद्वंदी कंपनी को हार माननी पड़ती है. जियो की लॉन्चिंग के वक्त भी ऐसा ही हुआ था. आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा

अंबानी का ग्लूकोज डोज

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने कोका कोला के मार्केट में बढ़ते वर्चस्व को हिलाने के लिए एक बार फिर से नया दांव चला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी ने पूरी तरीके से कोका कोला को ग्लूकोज का डोज देने की प्लानिंग कर ली है. गौरतलब है कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड यानी आरसीपीएल ने रसकिक ग्लूको एनर्जी नाम की रिहाइड्रेशन केटेगरी की न्यू सॉफ्ट ड्रिंक को लॉन्च कर दिया है. आपको बता दें कि ये ड्रिंक किफायती होने के साथ ही रेडी टू ड्रिंक बन गई है, जो आपको इंस्टेंट हाइड्रेट कर सकती है.

मात्र 10 रुपये की बोतल से होगा धमाल

कोका कोला को तगड़ा मुकाबला देने के लिए मुकेश अंबानी ने रसकिक ग्लूको को कैम्पा कोला के दाम पर ही लॉन्च किया है. रसकिक ग्लूको की एक बॉटल का प्राइस 10 रुपये रखा गया है. सिंगल सर्व यूनिट के लिए 10 रुपये की कीमत वाले इस सॉफ्ट ड्रिंक में असली नींबू का रस, इलेक्ट्रोलाइट्स और ग्लूकोज मिलाया गया है. ये ड्रिंक फिलहाल सिंगल सर्व पैक में ही बनाया जा रहा है और जानकारी दी जा रही है कि आने वाले समय में इसे 750 मिली की कैपेसिटी वाली बॉटल में भी लॉन्च किया जा सकता है.

कंपनी के अधिकारी ने क्या कहा?

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मुख्य परिचालन अधिकारी केतन मोदी ने कहा- एक कंपनी के रूप में हम भारतीय परंपराओं को बखूबी समझते हैं और अपने ब्रांडों के माध्यम से भारतीय कंज्यूमर्स के बीच इसे फिर से स्थापित कर रहे हैं. RasKik ग्लूको एनर्जी ट्रेडिशनल रिहाइड्रेशन का वही फ्लेवर लेकर आई है जो हमारी माताएं हमें बचपन से देती आ रही हैं. खेल के दौरान हो या खेल के बाद या फिर गर्मी से बचने के लिए, हर मौके पर एनर्जी ड्रिंक मिलता है. RasKik ग्लूको एनर्जी सिर्फ एक पेय नहीं है, यह हाइड्रेशन से कहीं अधिक है. यह भारतीय कंज्यूमर्स के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

23 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

23 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago