✕

होम / बिजनेस / Open AI से निकाले जाने के बाद Sam Altman ने कही मन की बात, जानिए कैसा रहा अनुभव? 

Open AI से निकाले जाने के बाद Sam Altman ने कही मन की बात, जानिए कैसा रहा अनुभव? 

Altman ने Open AI से‍ निकाले जाने के बाद दो ट्वीट किए हैं जिसमें पहले मैं वो अपने निकाले जाने के अनुभव के बारे में बता रहे हैं और दूसरे में वो कंपनी में अपनी शेयर वैल्‍यू के बारे में बता रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Open AI से सैम ऑल्‍टमैन को बाहर किए जाने के बाद अब उन्‍होंने दो ट्वीट कर इस पूरी घटना पर अपनी बात कही है. उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा है कि ये उनके लिए बेहद ही बुरा अनुभव रहा है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये जिंदा रहते हुए अपनी ही स्‍तुति पढ़ने की तरह है. उन्‍होंने जहां पहले ट्वीट में अपने अनुभव को लेकर लिखा है वहीं दूसरी ओर दूसरे ट्रवीट में अपने शेयरों की वैल्‍यू को लेकर बोर्ड पर निशाना साधा है. 

क्‍या बोले सैम ऑल्‍टमैन? 
सैम ऑल्‍टमैन ने दो ट्वीट किए जिसमें वो पहले ट्वीट में लिखते हुए कहा कि, मैं आप सभी से प्यार करता हूं.
आज के दिन का कई मायनों में एक अजीब अनुभव था. लेकिन एक अप्रत्याशित बात यह है कि यह आपके जीवित रहते हुए अपनी ही स्तुति पढ़ने जैसा है. प्रेम का प्रवाह अद्भुत है.
एक उपाय: जाकर अपने दोस्तों को बताएं कि आप उन्हें कितना महान मानते हैं.
वहीं सैम ऑल्‍टमैन ने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिस पर वो लिखते हैं कि 
यदि मैं जाता हूं तो कंपनी के बोर्ड को मेरे शेयरों की फुल वैल्यू का भुगतान करना होगा

Open AI ने उनके बाहर निकाले जाने की ये बताई वजह 
ओपन एआई ने सैम ऑल्‍टमैन को बाहर किए जाने के बाद कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अब बोर्ड को उनकी क्षमता पर पूरा विश्‍वास नहीं रहा है. सैम को बाहर निकाले जाने की वजह के बारे में बताते हुए बोर्ड ने कहा है कि वो हमारे साथ संचार में लगातार स्‍पष्‍टता नहीं बरत रहे थे, जिससे अपनी जिम्‍मेदारियों को निभाने की क्षमता में बाधा आ रही थी. बोर्ड आगे कहता है कि अब उन्‍हें उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं है. आगे बोर्ड के आधिकारिक ब्‍लॉग में मीरा मुराती की क्षमताओं के बारे में बताया गया है. 

कौन हैं सैम ऑल्‍टमैन?
सैम आल्‍टमैन दुनिया में एआई से जुड़ा पहला चैटबोर्ड चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपन एआई के सीईओ हैं. क्‍योंकि सैम का मन पढ़ाई में नहीं लगता था तो उन्‍होंने 2005 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई छोड़कर एक कंपनी की शुरुआत की. इस कंपनी का नाम Loopt था.  ये सैम की पहली कंपनी थी.  loopt अपनी लोकेशन दूसरों तक पहुंचाने के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करती थी. बीतते समय के साथ वर्ष 2011 में स्‍टारटर एक्‍सीलेटर कंपनी वाई कॉम्बिनेटर के साथ जुड़ गए. वो जल्‍द ही इसके प्रेसीडेंट बन गए. इसके बाद 2015 में सैम ऑल्‍टमैन ने ओपन एआई की शुरुआत कर दी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

1 hour ago

क्या Skydance में 10 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती है SpaceX? जॉन मेलोन ने जताई संभावना

मीडिया निवेशक जॉन मेलोन ने बुधवार को न्यूयॉर्क में आयोजित पैली सेंटर फॉर मीडिया के इंटरनेशनल काउंसिल समिट के दौरान SpaceX और Skydance के बीच संभावित निवेश को लेकर अटकलें लगाईं.

1 hour ago

फ्लिपकार्ट की त्योहारी सेल में छोटे शहरों का दबदबा, 60% खरीदार टियर-2 और छोटे शहरों से

इस साल की सेल में युवा ग्राहकों और छोटे शहरों के खरीदारों की भागीदारी उल्लेखनीय रही. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, कुल खरीदारों में करीब आधे Gen Z यानी युवा पीढ़ी के ग्राहक थे.

1 hour ago

दुबई की Amity University में डॉ. अनुराग बत्रा की मास्टरक्लास, नेतृत्व और उद्यमिता पर की चर्चा

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत के अनुभवों को समझने का अवसर मिला. ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने करियर की संभावनाओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं.

3 hours ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

5 hours ago


बड़ी खबरें

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

1 hour ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

5 hours ago

फ्लिपकार्ट की त्योहारी सेल में छोटे शहरों का दबदबा, 60% खरीदार टियर-2 और छोटे शहरों से

इस साल की सेल में युवा ग्राहकों और छोटे शहरों के खरीदारों की भागीदारी उल्लेखनीय रही. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, कुल खरीदारों में करीब आधे Gen Z यानी युवा पीढ़ी के ग्राहक थे.

1 hour ago

जेमी बीटन: असाधारण दिमाग और अरबों डॉलर के कारोबार के पीछे ज्योतिषीय गणना

क्रिमसन एजुकेशन के संस्थापक की शैक्षणिक महत्वाकांक्षा, उद्यमशीलता में उभार और 2027 की संभावनाओं का ज्योतिषीय विश्लेषण

2 hours ago

क्या Skydance में 10 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती है SpaceX? जॉन मेलोन ने जताई संभावना

मीडिया निवेशक जॉन मेलोन ने बुधवार को न्यूयॉर्क में आयोजित पैली सेंटर फॉर मीडिया के इंटरनेशनल काउंसिल समिट के दौरान SpaceX और Skydance के बीच संभावित निवेश को लेकर अटकलें लगाईं.

1 hour ago