✕

होम / बिजनेस / Apple के बाद अब Google भी बनाएगा भारत में फोन, मेक इन इंडिया की दिखेगी ताकत

Apple के बाद अब Google भी बनाएगा भारत में फोन, मेक इन इंडिया की दिखेगी ताकत

Google भारत में पिक्सल स्मार्टफोन का प्रोडक्शन बढ़ाकर वियतनाम पर टैरिफ जोखिम और चीन पर निर्भरता को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत अब केवल दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार नहीं, बल्कि जल्द ही वैश्विक स्तर पर एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग हब भी बन सकता है. दरअसल, एप्पल (Apple) के बाद अब गूगल (Google) भी भारत को अपने स्मार्टफोन निर्माण का केंद्र बनाने की तैयारी में है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक भारत में अपने लोकल कॉन्ट्रैक्ट मेन्युफैक्चरर्स डिक्सन टेक्नोलॉजीज और फॉक्सकॉन के साथ मिलकर पिक्सल स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू करने पर विचार कर रही है. यह कदम खासतौर पर अमेरिका के लिए बनाए जाने वाले डिवाइस के उत्पादन को वियतनाम से भारत शिफ्ट करने की रणनीति के तहत उठाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, इस संबंध में बातचीत का पहला राउंड दो हफ्ते पहले हो चुका है.

टैरिफ से बचाव के लिए सोर्सिंग रणनीति में बदलाव

यह फैसला अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी के चलते लिया जा रहा है, जिसमें वियतनाम पर 46 फीसदी तक आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी गई है. इसके विपरीत भारत पर अभी 26 फीसदी टैरिफ ही लागू है. ऐसे में अल्फाबेट रिस्क को कम करने के लिए भारत में प्रोडक्शन बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. कंपनी ने भारत में लोकली एनक्लोजर, चार्जर, फिंगरप्रिंट सेंसर और बैटरी जैसे कंपोनेंट बनाने की योजना भी साझा की है. वर्तमान में, भारत में असेंबल किए जाने वाले ज्यादातर पिक्सल स्मार्टफोन कंपोनेंट्स इंपोर्ट किए जाते हैं.

ट्रंप के टैरिफ के बाद बढ़ा दबाव

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल में "रेसिप्रोकल टैरिफ" लागू करने की घोषणा की थी, जिसमें चीन को छोड़कर अन्य देशों को 90 दिनों के लिए राहत दी गई है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत तेज़ हो गई है, जिसका लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है. अगर यह समझौता होता है, तो भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है.

भारत में पिक्सल स्मार्टफोन का मौजूदा प्रोडक्शन

डिक्सन और फॉक्सकॉन इस समय भारत में हर महीने लगभग 43,000 से 45,000 पिक्सल स्मार्टफोन बनाते हैं. इनमें से डिक्सन 65-70 फीसदी हिस्सेदारी के साथ मुख्य भूमिका निभा रही है. डिक्सन ने ताइवान की कंपनी कॉम्पल इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी में नोएडा स्थित प्लांट में दिसंबर 2024 में प्रोडक्शन शुरू किया था. फॉक्सकॉन ने इससे पहले अगस्त 2023 में तमिलनाडु की यूनिट से पिक्सल का निर्माण शुरू किया था, जो मुख्य रूप से पुराने मॉडलों पर केंद्रित है.

चीन से निर्भरता घटाने की दिशा में गूगल का बड़ा कदम

गूगल पहले से ही चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए प्रयासरत है. 2023 में कंपनी ने वियतनाम में फॉक्सकॉन और कॉम्पल के माध्यम से पिक्सल फोन का निर्माण शुरू किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल गूगल के सभी प्रीमियम पिक्सल मॉडल्स में से करीब आधे वियतनाम में बने थे, लेकिन अमेरिका की नई टैरिफ व्यवस्था ने अल्फाबेट को भारत में प्रोडक्शन की टाइमलाइन को तेज करने के लिए मजबूर किया है.

भारत में पिक्सल की बाजार हिस्सेदारी कितनी?

भारत में पिक्सल स्मार्टफोन की बाजार हिस्सेदारी अभी सिंगल डिजिट में है. इसकी एक वजह इसकी प्रीमियम प्राइस रेंज है. हालांकि, गूगल ने हाल ही में अपने डिवाइस को ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के माध्यम से बेचने का फैसला किया है, जिससे बाजार हिस्सेदारी में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है. वहीं अमेरिका में, स्टेटकाउंटर के आंकड़ों के अनुसार, लेटेस्ट पिक्सल मॉडल्स की लॉन्चिंग के बाद बाजार हिस्सेदारी लगभग 14 फीसदी तक पहुंच गई है, जो पहले सिर्फ 7 फीसदी थी.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 hour ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

3 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

5 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.