होम / बिजनेस / अमूल और मदर डेयरी के बाद अब 'पराग' ने भी दिया झटका, सीधे बढ़ाए इतने दाम

अमूल और मदर डेयरी के बाद अब 'पराग' ने भी दिया झटका, सीधे बढ़ाए इतने दाम

अमूल और मदर डेयरी ने मंगलवार को ही दूध की कीमतों में इजाफा किया. अब पराग भी इसमें शामिल हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लखनऊ: अमूल और मदर डेयरी के बाद अब 'पराग' ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं. 'पराग' लखनऊ की सबसे पुरानी और बड़ी दुग्ध उत्पादक संस्था है. पराग गोल्ड के एक लीटर पैकेट के लिए अब आपको 59 रुपए के बजाय 61 रुपए देने होंगे. बढ़ी हुई कीमतें 20 अगस्त की शाम से लागू होंगी.

अमूल और मदर डेयरी ने मंगलवार को बढ़ाई कीमतें
गौरतलब है कि अमूल और मदर डेयरी ने मंगलवार को ही दूध की कीमतों में इजाफा किया. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के अनुसार, अमूल दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए. वहीं, मदर डेयरी ने भी कीमतों में इतना ही इजाफा किया.

आज से लागू हैं नई दरें
अमूल दूध की नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गईं. यह मूल्यवृद्धि अहमदाबाद, गुजरात, दिल्ली, एनसीआर, मुंबई और पश्चिम बंगाल सहित उन सभी बाजारों के लिए की गई है, जहां अमूल का फ्रेश मिल्क बिकता है. कीमतों में इजाफे के बाद अमूल गोल्ड 500 ग्राम की नई कीमत 31 रुपए और अमूल ताजा 500 ग्राम की नई कीमत 25 रुपए हो गई.

बढ़ती लागत का हवाला
आधा किलो अमूल शक्ति दूध के लिए अब 28 रुपए देने पड़ रहे हैं. कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे परिचालन लागत और दूध की उत्पादन लागत में वृद्धि को कारण बताया है. अमूल का कहना है कि अकेले गायों के चारे की कीमतें बढ़ गई हैं, पिछले साल की तुलना में इसमें 20% इजाफा हुआ है.

अन्य खर्चों में भी बढ़ोत्तरी हुई है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए दूध के दाम बढ़ाए गए हैं. बता दें कि मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में बड़ा आपूर्तिकर्ता है और कंपनी हर दिन 30 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है. कंपनी ने मंगलवार को बताया कि वह 17 अगस्त से दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि कर रही है. 

VIDEO: LaalSinghChaddha vs RakshaBandhan आमिर खान के लिए एक और मुश्किल जानिए दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

17 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

2 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

22 hours ago