होम / बिजनेस / आखिर देश के 80 प्रतिशत से ज्‍यादा प्रोफेशनल क्‍यों बदलना चाह रहे हैं नौकरी?

आखिर देश के 80 प्रतिशत से ज्‍यादा प्रोफेशनल क्‍यों बदलना चाह रहे हैं नौकरी?

ज्‍यादातर लोग इसलिए नौकरी बदलना चाह रहे हैं क्‍योंकि वो आने वाले समय में अपनी ग्रोथ को लेकर ज्‍यादा चिंतित हैं. उनका मानना है कि इस साल में उन्‍हें चेंज करना है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में आए एक सर्वे में बताया गया था कि इस साल अकेला भारत ऐसा देश रहेगा जहां प्रोफेशनल के वेतन में 10 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है. लेकिन अब जॉब सर्च के क्षेत्र में काम करने वाली वेबसाइट लिंक्‍डइन की ओर से आया एक सर्वे कह रहा है कि कई कारणों को लेकर अलग-अलग कंपनियों में काम करने वाले 88 प्रतिशत प्रोफेशनल अपनी नौकरी बदलना चाह रहे हैं. सर्वे में निकलकर आया है कि ग्रोथ के बावजूद कई ऐसे कारण हैं जिसके चलते प्रोफेशनल नौकरी बदल रहे हैं. 

क्‍या कहता है लिंक्‍डइन का सर्वे? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉब सर्च को लेकर काम करने वाली वेबसाइट लिंक्‍डइन का सर्वे कहता है कि 88 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो अपनी नौकरी को बदलना चाहते हैं. ये नंबर पिछले साल से 4 प्रतिशत ज्‍यादा है. सर्वे कह रहा है कि लोग अपने करियर को लेकर बेहद गंभीर हैं और आगे बढ़ने के लक्ष्‍य के लिए अपनी नौकरी बदलना चाह रहे हैं. इसकी एक वजह ये भी निकलकर सामने आई है कि लोग अपनी मौजूदा नौकरी से खुश नहीं हैं वो इसलिए भी तेजी से नौकरी की तलाश कर रहे हैं. 

सबसे ज्‍यादा कौन सी वजहें हैं जिम्‍मेदार? 
नौकरी बदलने के लिए सबसे ज्‍यादा जो वजहें जिम्‍मेदार हैं उनमें 42 फीसदी वर्क लाइफ बैलेंस बनाने के लिए नौकरी बदल रहे हैं. जबकि 37 प्रतिशत कठिन आर्थिक माहौल और ज्‍यादा सैलरी इसमें शामिल है. सर्वे के आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि 79 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो जल्‍दी से जल्‍दी अपनी नौकरी को बदलना चाह रहे हैं. लेकिन नई नौकरी बदलने के लिए भी कई लोग चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि ये इतना आसान काम भी नहीं है. 

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस भी बन रही है वजह  
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के कारण दुनियाभर में अभी तक कई लोगों की नौकरी जा चुकी है जबकि आने वाले समय में इसके कारण बड़ी संख्‍या में नौकरी जाने की संभावना है. दुनियाभर में कंपनियां जिस तेजी से इस पर काम कर रही हैं उसने भी कई लोगों को इसके बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: आखिर कौन है वो शख्‍स जिसके पास है दुनिया के कई देशों के रक्षा बजट से 4 गुना ज्‍यादा दौलत
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

4 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

4 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

8 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

9 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

9 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

4 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

4 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

7 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

8 hours ago