होम / बिजनेस / आखिर किसकी विद्वता के कायल हैं बिल गेट्स...बोले, नहीं कर सकता इस फ्रंट पर उनसे मुकाबला

आखिर किसकी विद्वता के कायल हैं बिल गेट्स...बोले, नहीं कर सकता इस फ्रंट पर उनसे मुकाबला

वो किसी भी इवेंट की तैयारी कई महीने पहले से किया करते थे. वो हर बात पर ध्‍यान रखते थे कि मुझे बोलना कैसे है, सवाल कैसे लेना है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्‍टीव जॉब्‍स कारोबार की दुनिया के वो लेजेंड्स हैं, जिनकी किसी न किसी खूबी का हर कोई कायल है. कोई उनके बोलने के तरीके का कायल है तो कोई उनकी परफार्मेंस का दीवाना है. ऐसे ही दुनिया के पांचवे सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स भी स्‍टीव जॉब्‍स की कुछ आदतों के ऐसे कायल हैं कि वो चाहते हैं कि ये उनके अंदर भी आ जाएं. एक रेडियो पॉडकास्‍ट में बात करते हुए उन्‍होंने यही बात कही कि परफार्मेंस के फील्‍ड में वो कभी उनका मुकाबला नहीं कर सकते हैं. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
एक पॉडकास्‍ट के दौरान बिल गेट्स ने कहा कि स्‍टीव जॉब्‍स पर बोलते थे तो मंच पर बेहद सरल और स्‍वाभाविक दिखाई देते थे. उनके अंदर बोलने की ऐसी कला थी कि वो सभी को मंत्रमुग्‍ध कर देते थे. खुद वो भी उनकी उस कला से बेहद प्रभावित हैं. वो कभी उनकी उस कला का मुकाबला नहीं कर सकते हैं. आज स्‍टीव जॉब्‍स इस दुनिया में नहीं हैं. बिल गेट्स और स्‍टीव जॉब्‍स दोनों कई मामलों में अक्‍सर एक दूसरे के प्रतिद्वंदी माने जाते हैं. 

अपने इवेंट के लिए करते थे जमकर तैयारी 
इस पॉडकास्‍ट में उन्‍होंने कहा कि मैं उनकी किसी भी इवेंट के लिए की जाने वाली तैयारी का कायल हूं. वो किसी भी इवेंट के लिए जमकर तैयारी करते थे. उनकी तैयारी इस स्‍तर की होती थी कि जब वो मंच पर बोलते थे तो लगता था कि वो सबकुछ वहीं सोचकर बोल रहे थे. उन्‍होंने कहा कि स्‍टीव को लेकर लिखी गई किताब ‘बिकमिंग स्‍टीव जॉब्‍स’ में लिखा है कि वो किसी भी इवेंट के लिए महीनों पहले तैयारी शुरू कर देते थे. उन्‍होंने पॉडकास्‍ट के दौरान कहा कि उस बुक के लेखक श्‍लेंडर ने लिखा है कि मैंने उन्‍हें तैयारी करते अपनी आंखों से देखा है. वो इस बात की भी तैयारी करते थे कि आखिर उन्‍हें दिखना कैसा है, बात कैसे करनी है, सवाल किस तरह से लेना है. 

कई कार्यक्रमों में साथ रहे हम दोनों 
स्‍टीव जॉब्‍स जब एप्‍पल की कमान संभाल रहे थे तो बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट को हेड कर रहे थे. इस पॉडकास्‍ट के दौरान उन्‍होंने ये भी कहा कि कई बार हम दोनों एक साथ कई मंच पर शामिल हुए. उन्‍होंने कहा कि किसी भी कंपनी या व्‍यक्ति को सॉफ्टवेयर समझाना इतना ही कठिन है जैसे धर्म का प्रचार करना. लेकिन स्‍टीव जॉब्‍स जिस बेहतर तरीके से उसे समझाते थे वो नायाब था. मैं अपने अंदर हमेशा उसकी कमी महसूस करता हूं. 

ये भी पढ़ें: ऐसा क्‍या हुआ कि ADANI समूह ने इंवेस्‍टमेंट अमाउंट को कर दिया डबल, जानते हैं क्‍या है कारण


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago