होम / बिजनेस / आखिर किसने कहा कि, 'स्‍वर्ग' से 'बेहद खराब' हालत में पहुंच चुका है Google का कल्‍चर  

आखिर किसने कहा कि, 'स्‍वर्ग' से 'बेहद खराब' हालत में पहुंच चुका है Google का कल्‍चर  

कंपनी को लेकर ये गंभीर बात वहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने एक पॉडकॉस्‍ट शो के दौरान कही है। उन्‍होंने कहा कि आज वहां हालात बेहद गंभीर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जहां दुनियाभर में कई लोग गूगल के कल्‍चर की तारीफ करते नहीं थकते वहीं दूसरी ओर अब कई लोग उसके कल्‍चर को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. इन्‍हीं में एक हैं Google की पूर्व महिला कर्मचारी, क्लेयर स्टेपलटन, उन्‍होंने न्यू यॉर्क टाइम्स के पॉडकास्ट फर्स्ट पर्सन के दौरान बातचीत करते हुए गूगल को लेकर कई गंभीर बातें कहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्‍होंने कहा है कि 12 साल तक वहां काम करने के दौरान तकनीकी दिग्गज कंपनी के बारे में उनका नजरिया खराब हो गया था. न्यूयॉर्क टाइम्स के पॉडकास्ट फर्स्ट पर्सन के दौरान, क्लेयर स्टेपलटन ने दावा किया कि उन्हें कंपनी की कॉर्पोरेट छवि को आंतरिक और मीडिया दोनों में मैनेज करने में मदद करने के लिए काम पर रखा गया था.

वह 2007 में Google से जुड़ीं लेकिन 2012 में कंपनी के न्यूयॉर्क कार्यालय में चली गईं. उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने कंपनी में शुरुआत की थी तो Google एक स्वर्ग की तरह था. हालांकि, बीते कुछ वर्षों में उनका कंपनी से मोहभंग हो गया, खासकर जब वह कंपनी के न्यूयॉर्क कार्यालय में चली गईं थी. स्टेपलटन ने दावा किया कि Google ने अपने कांट्रैक्‍ट कर्मचारियों  को द्वितीय श्रेणी के नागरिकों के रूप में देखता था.

विरोध प्रदर्शन किया था आयोजित

इसके बाद स्टैपलटन ने कंपनी के यौन उत्पीड़न के आरोपों से निपटने के जवाब में लगभग 20,000 Google कर्मचारियों के साथ नौकरी छोड़कर 2018 में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित करने में मदद भी की थी. उनका मानना ​​था कि वॉकआउट से Google को खुद को सही दिशा में स्थापित करने में मदद मिलेगी. लेकिन कुछ ही समय बाद, कंपनी में उनके पद को फिर से रिस्‍ट्रक्‍चर किया गया जिसके कारण उन्हें कंपनी से बाहर होना पड़ा.

ये layoff संस्‍थापकों के सपनों के खिलाफ

अब, लगभग चार साल बाद, स्टेपलटन Google की संस्कृति को काफी गंभीर हालात में देखती हैं, खासकर जब कंपनी ने फरवरी में लगभग 12,000 कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला किया था. Google के संस्थापकों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन का जिक्र करते हुए कहती हैं कि , छंटनी करने का ये निर्णय पावर हड़पने और लैरी और सर्गेई के कंपनी को लेकर बनाए इरादे के विपरीत दिखता है. वो कहती हैं कि पेज और ब्रिन के पास एक भव्य दृष्टि थी, जो 'मौत को ठीक करने' जैसी थी.

गूगल ने किया है layOff का फैसला

Google ने हाल ही में बड़े पैमाने पर छंटनी की है. कंपनी ने दुनिया भर में 12,000 कर्मचारियों को हटा दिया. ऐसा करने वाली Google  अकेली तकनीकी क्षेत्र की कंपनी नहीं है. Amazon ने भी इस साल की शुरुआत में 18,000 कर्मचारियों को हटाया था. मेटा ने पिछले साल के अंत में 11,000 कर्मचारियों को हटा दिया और ट्विटर ने अपने पूरे कर्मचारियों में से 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

8 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

8 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

8 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

10 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

11 hours ago