✕

होम / बिजनेस / आखिर कौन है वो शख्‍स जिसके पास है दुनिया के कई देशों के रक्षा बजट से 4 गुना ज्‍यादा दौलत 

आखिर कौन है वो शख्‍स जिसके पास है दुनिया के कई देशों के रक्षा बजट से 4 गुना ज्‍यादा दौलत 

इनके परिवार के पास इतनी दौलत है जितना पाकिस्‍तान की सरकार ने 2019 में बजट पेश किया था. इनके पास 25 लाख करोड़ से ज्‍यादा की दौलत है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनियाभर के कई अमीरों के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन आज जिस अमीर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे. दुनिया के इस शख्‍स की अमीरी का आलम ये है कि इसके पास 4000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का घर और 700 लग्‍जरी कारें हैं. यही नहीं अगर परिवार की कुल संपत्ति के बारे में आपको बताएंगे तो ये दुनिया के कई देशों के रक्षा बजट से कई गुना से भी ज्‍यादा है. 

आखिर कौन है ये शख्‍स? 
दुनिया के ये अमीर शख्‍स हैं UAE के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान. इन्‍हें दुनिया भर में MBZ भी कहा जाता है. MBZ के पास जो घर है, वो घर नहीं है बल्कि आलीशान महल है. इनके पास दुनिया की 700 लग्‍जरी कारों का कलेक्‍शन है, जो शायद ही किसी के पास हो.  इनकी रईसी का अंदाजा आप इस बात ये भी लगा सकते हैं कि इनके पास दुनिया भर के तेल रिजर्व में 6 प्रतिशत से ज्‍यादा की हिस्‍सेदारी है. यही नहीं इनके पास दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में भी बड़ी हिस्‍सेदारी है. 

कई देशों के रक्षा बजट से कई गुना है कुल संपत्ति 
MBZ वो शख्‍स हैं जिनकी कुल संपत्ति की बात करें तो इनके पास 305 अरब डॉलर की संपत्ति है. यही नहीं अगर इसे रुपये में देखा जाए तो ये 25 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की रकम है. सबसे दिलचस्‍प बात, अगर इनके पास मौजूद दौलत को देखा जाए तो ये कई देशों के रक्षा बजट से कई गुना ज्‍यादा है. इन देशों में रूस, ब्रिटेन और भारत जैसे देश शामिल हैं. पाकिस्‍तान ने तो 2019 में 25 लाख रुपये का बजट ही पेश किया था. दुनिया का मशहूर फुटबॉल क्‍लब मैंचेंस्‍टर सिटी फुटबाल क्‍लब भी इस परिवार की संपत्ति था, जिसे 2008 में अबू धाबी युनाइटेड ग्रुप ने 2122 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

परिवार के पास हैं 8 प्राइवेट जेट 
MBZ के परिवार में उनके 18 भाई और 11 बहनें हैं. अमीराती के 9 बच्‍चे और 18 पोते-पोतियां हैं. इस परिवार के पास यूएई के अलावा ब्रिटेन के लंदन और फ्रांस के पेरिस में भी संपत्तियां हैं. इस परिवार के पास 94 एकड़ में फैला एक पेंटागॉन भी है. MBZ के छोटे भाई के पास 235 करोड़ रुपये की एक दिग्‍गज कंपनी भी है. 

ये भी पढ़ें: रघुराम राजन ने विकसित भारत के लिए सुझाए ये मंत्र, इतनी होनी चाहिए जीडीपी की रफ्तार
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

10 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

23 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

10 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

23 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

31 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago