होम / बिजनेस / आखिर किस नए खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं आरबीआई गवर्नर

आखिर किस नए खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं आरबीआई गवर्नर

ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हुए उन्‍होने कहा दुनिया के कई बड़े देशों के रिजर्व बैंक ने ब्‍याज दरों में इजाफा किया है, जो इशारा है कि महंगाई अभी और बढ़नी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मौद्रिक नीति का ऐलान करने के साथ कहा कि कोविड और बाजार मे मंदी के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अब दुनिया एक नई समस्‍या का सामना कर रही है. ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हुए उन्‍होंने  कहा दुनिया के कई बड़े देशों के रिजर्व बैंक ने ब्‍याज दरों में इजाफा किया है. जो इशारा है कि महंगाई अभी और बढ़नी  है. उन्‍होंने  आशा जताई कि दुनिया के इस बड़े संकट के बीच हमारी आर्थिक गतिविधियां स्थिर बनी हुई है.

जारी रहेगी अर्थव्‍यवस्‍था की रिकवरी 
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि दूसरे क्‍वार्टर में हाई फ्रीक्‍वेंसी डाटा के बावजूद भारत की अर्थव्‍यवस्‍था के अप्रैल से जून तक 13.5 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में महामारी से रिकवरी जारी रहेगी.

वित्‍त वर्ष 2023 में 7.2 प्रतिशत रह सकती है विकास दर 
भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की वित्‍त वर्ष 2023 में ग्रोथ रेट पर प्रीडिक्‍शन करते हुए उन्‍होंने  कहा कि भारत की जीडीपी की ग्रोथ 7 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत रह सकती है. जबकि रिटेल महंगाई 6.7 प्रतिशत बनी रहेगी। खाने पीने की चीजों के दामों में इजाफे के बीच अगस्‍त में भारत की महंगाई दर 7 प्रतिशत बनी हुई थी।जबकि आरबीआई ने इसके लिए 2 से 6 प्रतिशत की संभावना जताई थी.
उन्‍होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत हो रही लगातार कमी 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2022 तक रूपये में गिरावट का स्‍तर 7.4 प्रतिशत बना हुआ है. 

अमेरिकी ब्‍याज बढ़ोतरी सभी के लिए चुनौती 
शक्तिकांत दास ने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक के लगातार ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी ने दुनिया भर की सभी उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍थाओं के लिए चुनौती पैदा कर दी है. पिछले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपये की घटती कीमत के रिकॉर्ड आंकड़े सामने आए हैं. दुनिया के सभी देशों के आर्थिक जानकार अपने देशों की अर्थव्‍यवस्‍थाओं को लेकर चिंता का सामना कर रहे हैं. पिछले चार क्‍वार्टर से लगातार जारी रेपो रेट में बढ़ोतरी बताती है कि योजना बनाने वाले लगातार महंगाई को नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

55 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

10 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

55 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago