होम / बिजनेस / आखिर अमेरिकी बाजार का कौनसा IPO हुआ इतना सब्सक्राइब, आखिर क्‍या है इसकी वजह? 

आखिर अमेरिकी बाजार का कौनसा IPO हुआ इतना सब्सक्राइब, आखिर क्‍या है इसकी वजह? 

सोशल मीडिया नेटवर्किंग क्षेत्र में काम करने वाली ये कंपनी नुकसान का सामना कर रही है. हालांकि बाजार में आए इसके आईपीओ लेकर एक्‍सपर्ट का कहना है कि वो अपनी उम्‍मीद के अनुसार अमाउंट जुटा लेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीओ के ओवसब्‍सक्रिप्‍शन का दौर सिर्फ भारत में नहीं बल्कि अमेरिका जैसे देशों में भी जबरदस्‍त देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया कंपनी रेडिट (Redit) के आईपीओ को अच्‍छा रिस्‍पांस मिला है. कंपनी के आईपीओ को अब तक चार से पांच गुना तक सब्‍सक्राइब किया जा चुका है. कंपनी ने इस आईपीओ से 650 करोड़ डॉलर तक जुटाने की उम्‍मीद की है. आशा की जा रही है कि ये उतनी रकम जुटाने में आसानी से कामयाब हो जाएगी. 

कितने गुना सब्‍सक्राइब हुआ है आईपीओ? 
रेडिट के आईपीओ का साइज 74.8 करोड़ रुपये है. लेकिन कंपनी को उम्‍मीद है कि जिस दिन उसका आईपीओ बाजार में लिस्‍ट होगा उस दिन उसका वैल्‍यूएशन 650 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. हालांकि कंपनी 2021 में 1000 करोड़ डॉलर के वैल्‍यूएशन पर फंड जुटा चुकी है. लेकिन 2005 के बाद का समय कंपनी के लिए बहुत अच्‍छा नहीं रहा है. कंपनी तब से काफी पैसा गंवा रही है. वहीं अगर देखा जाए तो कंपनी अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों से काफी पीछे भी है. रेडिट ने अपने आईपीओ की खुदरा श्रेणी में 8 प्रतिशत हिस्‍सेदारी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के कुछ यूजर, मॉडरेटर्स के साथ साथ बोर्ड के मेंबरों के लिए छोड़ी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का आईपीओ 4 से 5 गुना तक सब्‍सक्राइब हुआ है. 

बुधवार को अमेरिका में होना है लिस्‍ट 
रेडिट आईपीओ बुधवार को लिस्‍ट होने जा रहा है. ये आईपीओ अमेरिका के बाजार में लिस्‍ट होगा. इसके 31 डॉलर से लेकर 34 डॉलर तक लिस्‍ट होने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो कंपनी 650 करोड़ तक जुटाने के अपने लक्ष्‍य तक पहुंच सकती है. 2021 में कंपनी ने अपनी फंड रेजिंग के दौरान कंपनी का वैल्‍यूएशन 10 बिलियन डॉलर था तो ऐसे में उसने इसे नीचे की ओर समायोजित किया. जबकि अभी कंपनी 748 मिलियन डॉलर जुटाकर अपने वैल्‍यूएशन को 6.5 बिलियन डॉलर तक लेकर जाना चाहती है. 

ये भी पढ़ें: Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट में फिर लगी SBI की क्लास, 'अधूरी' जानकारी से अदालत नाखुश
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago