होम / बिजनेस / Baba Ramdev की इस कंपनी पर फिदा हुए Adani के संकटमोचक, जानें क्या है माजरा

Baba Ramdev की इस कंपनी पर फिदा हुए Adani के संकटमोचक, जानें क्या है माजरा

अमेरिकी फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने OFS के जरिए बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स में निवेश किया है. ये फर्म अडानी समूह में भी बड़ा निवेश रखती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुश्किल समय में अडानी समूह (Adani Group) के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाने वाली अमेरिकी फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) का दिल अब बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) पर भी आ गया है. NRI राजीव जैन की अगुवाई वाली GQG ने पतंजलि फूड्स में 2400 करोड़ रुपए का निवेश किया है. पतंजलि फूड्स की प्रमोटर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने हाल ही में ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची थी. GQG Partners ने उसी के तहत पतंजलि फूड्स में 5.96% स्टेक खरीदा है. 

अब इतनी हुई हिस्सेदारी
GQG Partners ने करीब 2400 करोड़ रुपए में पतंजलि फूड्स में 5.96% हिस्सेदारी खरीदी है. अब पतंजलि में उसके प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 80.82 फीसदी से घटकर 73.82 फीसदी रह गई है. इसके साथ ही कंपनी ने न्यूनतम 75 प्रतिशत पब्लिक शेयरहोल्डिंग की शर्त को पूरा कर लिया है. बता दें कि 30 जून तक पतंजलि आयुर्वेद के पास पतंजलि फूड्स की 39.37% हिस्सेदारी थी. कुल मिलाकर, प्रमोटर समूह के पास कंपनी में 29,25,76,299 शेयर या 80.82% हिस्सेदारी थी, जो कि नियमों से ज्यादा थी. नियमों के अनुसार, शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों में प्रमोटर की हिस्सेदारी अधिकतम 75 फीसदी हो सकती है. इसी के मद्देनजर ने OFS लाया गया था.

Adani की ऐसे की थी मदद 
GQG Partners और उसके प्रमुख राजीव जैन उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते मुश्किल में घिरे अडानी ग्रुप में निवेश किया था. हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इस रिपोर्ट के आम होते ही समूह की कंपनियों के शेयर आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरे थे. निवेशकों का भरोसा अडानी ग्रुप से उठ गया था, ऐसे वक्त में राजीव जैन की फर्म ने अडानी समूह की कंपनियों में दो अरब डॉलर का निवेश किया था. हाल ही में GQG Partners ने अडानी समूह में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. 

बढ़त के साथ कारोबार कर रहा शेयर
वहीं, स्टॉक मार्केट में Patanjali Foods की प्रदर्शन की बात करें, तो आज यानी 18 जुलाई के गिरावट वाले बाजार में भी कंपनी का शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. खबर लिखे जाने तक बाबा रामदेव की इस कंपनी का शेयर 1 फीसदी से कम के उछाल के साथ 1,258.90 रुपए पर पहुंच गया था. बीते 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 3.20% और एक महीने में 8.06% ऊपर चढ़ा है. हालांकि, शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 1,495 रुपए से अभी पीछे है. GQG Partners के निवेश की खबर सामने आने के बाद इसमें बढ़त की संभावना जताई जा रही है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

17 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

13 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago