होम / बिजनेस / 3 महीने के तनाव के बाद आखिरकार कनाडा को मिली राहत, फिर शुरू हुई ये सेवा
3 महीने के तनाव के बाद आखिरकार कनाडा को मिली राहत, फिर शुरू हुई ये सेवा
सितंबर में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा ने इसका आरोप भारत सरकार के एजेंटों पर लगाया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहराया और वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गई थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
भारत और कनाडा के बीच सितंबर में पैदा हुए तनाव के बाद आखिरकार अब भारत सरकार ने कनाडा के लोगों के लिए ई वीजा की सुविधा को फिर से बहाल कर दिया है. सितंबर में कनाडाई नागरिक हरजीत सिंह निज्जर की हत्या के पीछे कनाडा ने भारत सरकार के एजेंटों को जिम्मेदार ठहराया था. कनाडा के इस आरोप को भारत ने सिरे से खारिज करते हुए कनाडा के बाद वीजा सेवाओं पर रोक लगा दी थी. लेकिन अब ई वीजा सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है.
भारत सरकार ने दिया था ये जवाब
कनाडा के इस आरोप के बाद भारत सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था. सरकार ने इन सभी आरोपों को बेतुका बताया था. यही नहीं भारत सरकार ने कनाडा की सरकार से इस संबंध में सुबूत पेश करने को कहा था. दोनों देशों के बीच तनाव इस स्तर तक गहरा गया था कि भारत ने अपने सभी नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा था. कनाडा की ओर से भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए 41 राजनयिकों को हटा दिया था. इसके साथ ही चंडीगढ़, मुंबई, बैंग्लुरु में अपनी वीजा और काउंसलेट सेवाओं को रोक दिया था. कनाडा की ओर से कहा गया था कि ये सेवाएं अब केवल दिल्ली और कनाडा उच्चायोग में ही मिल पाएंगी.
सभी तरह की वीजा सेवाएं हुई बहाल
कनाडा के साथ दो महीने से ज्यादा समय तक चले इस विवाद के बाद अब भारत सरकार ने सभी तरह की वीजा सेवाओं की शुरुआत कर दी है. इन वीजा सुविधाओं में टूरिस्ट वीजा, स्टूडेंट वीजा, बिजनेस वीजा से लेकर दूसरे तरह के सभी वीजा को शुरू कर दिया गया है. कई भारतीय नागरिक जिन्होंने कनाडा की नागरिकता ली है और अगर उनके पास ओसीआई कार्ड नहीं है तो उन्हें वीजा लेकर ही भारत आना पड़ता है. इसके अलावा कई कनाडाई टूरिस्ट भी भारत आते हैं.
टैग्स