होम / बिजनेस / पहले ही दिन 2.88 गुना ओवर-सबस्क्राइब हुआ IPO, क्या है कंपनी का नाम?

पहले ही दिन 2.88 गुना ओवर-सबस्क्राइब हुआ IPO, क्या है कंपनी का नाम?

IPO को आज ही पब्लिक के लिए खोला गया और खोले जाने के कुछ ही देर के भीतर यह IPO पूरी तरह सबस्क्राइब हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IPO का इंतजार कर रहे सभी लोगों के लिए यह महीना काफी अच्छा साबित हो रहा है. इसके पीछे दो प्रमुख कारण निहित हैं. जहां एक तरफ इस महीने लगभग 8 नए IPOs मार्केट में पेश किए जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ कई IPOs को लगातार ओवरसबस्क्राइब भी किया जा रहा है. अब हाल ही में खबर आ रही है कि एक IPO को उसके पहले ही दिन 2.88 गुना ज्यादा बार सबस्क्राइब किया गया है. 

Aeroflex का IPO
हम आशीष कचोलिया के समर्थन वाली कंपनी, Aeroflex इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) के बारे में बात कर रहे हैं. Aeroflex इंडस्ट्रीज के IPO को आज ही पब्लिक के लिए खोला गया है और पब्लिक के लिए खोले जाने के कुछ ही देर के भीतर यह IPO पूरी तरह सबस्क्राइब हो गया. इस बात से ही हम अंदाजा लगा सकते हैं कि इस IPO को लोगों से कितना अच्छा रिस्पांस मिला है. 

कौन सा हिस्सा हुआ कितना सबस्क्राइब?
Aeroflex इंडस्ट्रीज के IPO को आज यानी इसके शुरुआत के दिन ही 2.88 गुना ज्यादा बार सबस्क्राइब किया गया है. कंपनी द्वारा 3.25 करोड़ शेयरों को ऑफर किया गया था लेकिन इसकी तुलना में 6.69 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं. Aeroflex इंडस्ट्रीज के शेयर के रिटेल हिस्से को 3.37 गुना ज्यादा सबस्क्राइब किया गया है. जबकि गैर-संस्थागत इन्वेस्टर्स (NII) हिस्से को 4.29 ज्यादा बार सबस्क्राइब किया गया है, क्वालिफाइड संस्थागत खरीदारों (QIB) के कोटे के तहत 1.04 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया है. 

Aeroflex के शेयरों का प्राइस बैंड
Aeroflex इंडस्ट्रीज, Sat इंडस्ट्रीज (Sat Industries) की एक शाखा है. आपको बता दें कि Sat इंडस्ट्रीज लिमिटेड, दलाल स्ट्रीट पर लिस्टेड एक इकाई है. शेयर मार्केट में प्रमुख इन्वेस्टर्स माने जाने वाले आशीष कचोलिया और जगदीश मास्टर ने भी Aeroflex इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Aeroflex इंडस्ट्रीज के IPO के शेयरों की कीमत 102 रूपए प्रति शेयर से 108 रूपए प्रति इक्विटी शेयर तय की गई है. कंपनी पब्लिक ऑफरिंग के माध्यम से 351 करोड़ रूपए इकट्ठा करना चाहती है. 
 
यह भी पढ़ें: सरकार लॉन्च करेगी ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ योजना, ऐसे उठाएं फायदा!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago