✕

होम / बिजनेस / बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स की हुई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी Aegon Life 

बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स की हुई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी Aegon Life 

एगॉन लाइफ डिजिटल इंडिया की जीवन बीमा कंपनी है और ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस प्लान के मामले में अग्रणी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डिजिटल जीवन बीमा कंपनी एगॉन लाइफ (Aegon Life) ने एगॉन इंडिया होल्डिंग बीवी और बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड ("BCCL") की शेयरहोल्डिंग बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड (BFHL) को हस्तांतरित करने का ऐलान किया है. इसी के साथ बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स अब एगॉन लाइफ इंश्योरेंस की प्रमोटर बन गई है. इस अधिग्रहण के माध्यम से, बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स यह सुनिश्चित करेगी कि एगॉन लाइफ की इनोवेटिव  और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण की विरासत डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से एक अच्छी तरह से स्थापित जीवन बीमा मंच के साथ फलती-फूलती रहे.

बीमा क्षेत्र में मिली एंट्री
इस अधिग्रहण से एगॉन लाइफ की मैनेजमेंट टीम और बाकी स्टाफ पर कोई असर नहीं करेगा. वह पहले की तरह ही काम करते रहेंगे. बंधन ग्रुप पहले से ही बैंकिंग और म्यूचुअल फंड सेक्टर में मौजूद है, अब इस अधिग्रहण से उसे जीवन बीमा क्षेत्र में भी एंट्री मिल गई है. इस मौके पर BFHL के प्रबंध निदेशक Karni Singh Arha ने कहा कि भारत का जीवन बीमा बाजार, इसके आकार और क्षमता को देखते हुए, एक विविध वित्तीय सेवा समूह बनने के लिए महत्वपूर्ण है. हम एगॉन लाइफ की डिजिटल क्षमताओं और इसकी अनुभवी प्रबंधन टीम की सराहना करते हैं और साथ मिलकर हम इस व्यवसाय को बढ़ाने के लिए बंधन की वितरण विशेषज्ञता के साथ उनकी डिजिटल ताकत का लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं. वहीं, एगॉन लाइफ के एमडी और सीईओ, सतीश्वर बी ने कहा कि यह एक उत्साहजनक नई शुरुआत का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें - Zydus Life ने किया Share Buyback का ऐलान, ऐसे फायदा उठा सकते हैं आप

कंपनियों के बारे में
एगॉन लाइफ डिजिटल इंडिया की जीवन बीमा कंपनी है और ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस प्लान के मामले में अग्रणी है. भारत की एकमात्र 100% डिजिटल जीवन बीमा कंपनी के रूप में, यह प्रत्येक भारतीय घर को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने और अधिक स्पष्टता, पारदर्शिता और बेहतर उपभोक्ता अनुभव प्रदान करने के लिए अभिनव समाधान तैयार करती है. वहीं, बीएफएचएल का पूर्ण स्वामित्व बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ("बीएफएसएल") के पास है, जो एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी यानी NBFC की है. 2014 में निगमित, BFHL बंधन बैंक लिमिटेड की प्रमोटर और सहयोगी कंपनी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.