✕

होम / बिजनेस / आदित्य बिड़ला ग्रुप की बड़ी डील, जानिए किन 8 ब्रैंड्स के साथ हुई पार्टनरशिप

आदित्य बिड़ला ग्रुप की बड़ी डील, जानिए किन 8 ब्रैंड्स के साथ हुई पार्टनरशिप

ये भी जानिए कि इस पार्टनरशिप से क्या होगा लाभ? साथ में इस सेगमेंट में कंपनी का फ्यूचर प्लान भी जानिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बेंगलुरु: आदित्य बिड़ला ग्रुप वेंचर TMRW ने आज 8 डिजिटल-फर्स्ट लाइफस्टाइल ब्रैंड्स के साथ पार्टनरशिप की है. नए जमाने के फाउंडर्स के साथ ये पार्टनरशिप वेंचर के लॉन्च होने के कुछ ही महीनों के अंदर हो गई. TMRW अगले कुछ सालों में लीडिंग टेक्नोलॉजी बेस्ड डिजिटल फर्स्ट 'हाउस ऑफ ब्रैंड्स' बनाने की राह पर है. इन 8 ब्रैंड्स के साथ पार्टनरशिप करने के बाद TMRW ने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की राजस्व रन-रेट हासिल कर ली और अगले 12 महीनों में इसे 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की वार्षिक राजस्व दर को पार करने की राह पर है.

कैजुअल वियर से लेकर वेस्टर्न वियर तक
इन 8 D2C ब्रैंड्स में निवेश से कई फैशन सब कैटेगरी में एक विविध पोर्टफोलियो के साथ एक मजबूत नींव बन जाएगी. इस पोर्टफोलियो के साथ, TMRW ने कैजुअल वियर, किड्स वियर से लेकर वेस्टर्न वियर तक की एक बड़ी रेंज पेश कर दी है. TMRW का प्लान Beauty & Personal Care सेगमेंट में भी विस्तार करने का है.

TMRW ने इन 8 ब्रैंड्स के साथ पार्टनरशिप की है:

1. Berrylush : Women’s Western Wear
2. Bewakoof : Casual & Expressive Wear
3. Juneberry : Women’s Casual & Western Wear
4. Natilene : Teen’s Occasion Wear
5. Nauti Nati : Kid’s Wear
6. Nobero : Athleisure & Active Wear
7. Urbano : Casual & Denim Wear
8. Veirdo : Casual Wear & Fast Fashion

भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर की ग्रोथ होगी
इस निवेश के बारे में बात करते हुए, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, आशीष दीक्षित ने कहा, "ABFRL में फैशन और लाइफस्टाइल ब्रैंड बनाने की एक खास विरासत है. ABFRL की फैशन क्षमताओं का इस्तेमाल करके TMRW अगली पीढ़ी के मेमोरेबल ब्रैंड्स का निर्माण करके डिजिटल फर्स्ट स्पेस में सफलता को दोहराने की राह पर है. इससे भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर की ग्रोथ को गति मिलेगी."

क्या कहा कंपनी के CEO और को-फाउंडर ने?
TMRW के CEO और को-फाउंडर, प्रशांत अलुरु ने कहा, "हम इन अद्भुत उद्यमियों के साथ पार्टनरशिप करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. ये कई लाइफस्टाइल कैटेगरी में तेजी से बदलाव ला रहे हैं. अपने निवेश के साथ, हम मौजूदा लीडिंग ब्रैंड्स को कड़ी टक्कर देकर लीडर बनने के लिए पूरी तरह आश्वस्त हैं. हम ई-कॉमर्स और D2C इकोसिस्टम के भीतर अपनी गहरी साझेदारी का भी लाभ उठाएंगे."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

1 hour ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

3 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

4 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

17 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

3 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

41 minutes ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

1 hour ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

4 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

3 hours ago