होम / बिजनेस / आज बाजार में देखने को मिल सकती है बड़ी हलचल, इन शेयरों पर लगाएं दांव!

आज बाजार में देखने को मिल सकती है बड़ी हलचल, इन शेयरों पर लगाएं दांव!

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है, इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है. दरअसल, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने बुधवार देर रात ब्याज दरों (Interest Rate) में बढ़ोतरी कर दी है. पूर्व में भी जब फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में इजाफा किया है, उसका कुछ न कुछ असर भारतीय बाजार पर पड़ा है. मौजूदा समय में अमेरिका बैंकिंग संकट से जूझ रहा है, ऐसे में यह बढ़ोत्तरी काफी मायने रखती है. यदि विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालकर अमेरिकी बाजार में लगाते हैं, तो जैसे-तैसे संभला बाजार फिर गोता लगा सकता है. बुधवार को बीएससी सेंसेक्स 0.24% की बढ़त के साथ 58,214.59 अंकों पर और निफ्टी 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 17,142.55 के स्तर पर बंद हुआ था.

इनमें हैं तेजी के संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Aditya Birla Capital, Maharashtra Seamless, SRF और Strides Pharma Science के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. अब जल्दी से इन शेयरों के पिछले रिकॉर्ड पर भी एक नजर डाल लेते हैं. आदित्य बिड़ला कैपिटल बुधवार को 2.49% की तेजी के साथ 156.45 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 दिनों में इसमें 8.20% और एक महीने में 12.07% की तेजी आई है. जबकि छह महीने में इसने 39.87% का रिटर्न दिया है. महाराष्ट्र सीमलेस भी कल करीब तीन फीसदी के उछाल के साथ 363 रुपए पर बंद हुआ. बीते एक महीने में यह 17.19% का रिटर्न दे चुका है.

धीरे-धीरे बढ़ रहे आगे
SRF लिमिटेड महंगे शहरों में शामिल है. बुधवार को यह बढ़त के साथ 2,376.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. बीते एक महीने में इसने कुछ खास रिटर्न तो नहीं दिया है, लेकिन इसके आगे बढ़ने की गति कायम रही है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 2,865 रुपए है. वहीं, Strides Pharma Science का शेयर में भी कल 4% से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया. 284 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी की है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 392 रुपए है. 

इतना हुआ है इजाफा
अमेरिका में नीतिगत ब्याज दरों की बात करें, तो ताजा इजाफे के बाद यह बढ़कर 5 प्रतिशत हो गई हैं. केंद्रीय बैंक ने साफ कहा कि उसका फोकस महंगाई रोकना है और आने वाले दिनों में कुछ और सख्ती की जा सकती है. बता दें कि अमेरिका में दो बैंकों के दिवालिया होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि नीतिगत ब्याज दरों में शायद इजाफा न किया जाए, लेकिन Federal Reserve ने इसे 4.75 फीसदी से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया है. माना जा रहा है कि इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago