✕

होम / बिजनेस / अडानी की इस कंपनी को मिला ₹1,245 करोड़ का लोन, अमेरिकी आरोपों के बाद पहली बड़ी डील

अडानी की इस कंपनी को मिला ₹1,245 करोड़ का लोन, अमेरिकी आरोपों के बाद पहली बड़ी डील

अडानी ग्रुप वैश्विक पूंजी बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज व्यापारी गौतम अडानी की प्रमुख कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने डीबीएस ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड (DBS Group) से करीब 150 मिलियन डॉलर यानी 1,245 करोड़ रुपये का द्विपक्षीय लोन (बाइलेटरल लोन) हासिल किया है. यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब ग्रुप लगातार ऋणदाताओं का भरोसा फिर से कायम करने की कोशिश कर रहा है. आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पूंजीगत व्यय में होगा फंड का उपयोग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फंड अडानी पोर्ट्स द्वारा पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के लिए उपयोग में लाया जाएगा. इस ऋण की कीमत बेंचमार्क सिक्योर्ड ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट (SOFR) से लगभग 200 बेसिस पॉइंट अधिक तय की गई है. हेजिंग लागत सहित कुल प्रभावी ब्याज दर लगभग 5.5% बताई जा रही है.

रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय लोन
यह सौदा खास इसलिए भी है क्योंकि पिछले साल नवंबर में अमेरिकी न्याय विभाग ने अडाणी ग्रुप के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी की साजिश के तहत आरोप लगाए थे. इसके बाद किसी भी वैश्विक बैंक से यह अडाणी ग्रुप का पहला द्विपक्षीय लोन है. हालांकि, अडाणी पोर्ट्स और डीबीएस ने इस डील पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

750 मिलियन डॉलर के बांड से भी जुटाई गई थी फंडिंग
पिछले महीने अडानी ग्रुप ने एक निर्माण फर्म के अधिग्रहण के लिए ऑफशोर प्राइवेट प्लेसमेंट बांड के जरिए लगभग 750 मिलियन डॉलर भी जुटाए थे. इस फंडिंग में ब्लैकरॉक इंक ने एक तिहाई हिस्सेदारी ली थी, जो कि वैश्विक निवेशकों का ग्रुप पर भरोसा दर्शाता है.

एयरपोर्ट यूनिट के लिए नए ऋण की तैयारी
इसके अलावा, अडानी ग्रुप अपनी एयरपोर्ट यूनिट के लिए 750 मिलियन डॉलर के लोन के लिए बार्कलेज, फर्स्ट अबू धाबी बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बैंकों से बातचीत कर रहा है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अडाणी ग्रुप के प्रतिनिधियों ने हाल ही में अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपों को खारिज करने की संभावना पर चर्चा की है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

7 hours ago