✕

होम / बिजनेस / AMG मीडिया नेटवर्क ने IANS में खरीदी 50% हिस्सेदारी, क्या है Gautam Adani का प्लान?

AMG मीडिया नेटवर्क ने IANS में खरीदी 50% हिस्सेदारी, क्या है Gautam Adani का प्लान?

अधिग्रहण के बाद IANS भी AMNL यानी अडानी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (Adani Media Network Limited) की ही शाखा बन जायेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि अडानी ग्रुप की ही एक शाखा AMG मीडिया नेटवर्क (AMG Media Network) ने IANS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (IANS India Private Limited) में 50% की हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है. अधिग्रहण के बाद कंपनी को वोटिंग अधिकारों वाले इक्विटी शेयरों के साथ-साथ बिना वोटिंग अधिकारों वाले इक्विटी शेयर भी प्राप्त होंगे. 

क्या है पूरा मामला?
इस अधिग्रहण से संबंधित शेयरों के ट्रान्सफर को IANS (IANS India Private Limited) के बोर्ड से 15 दिसंबर 2023 में हुई बैठक के दौरान मंजूरी मिल चुकी है. अडानी ग्रुप का कहना है कि मीडिया नेटवर्क का अधिग्रहण काफी रणनीतिक कदम है. अधिग्रहण के बाद IANS भी AMNL यानी अडानी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (Adani Media Network Limited) की ही शाखा बन जायेगी, आपको बता दें कि AMNL ने IANS के साथ एक शेयरहोल्डर समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं और साथ ही IANS के एक अन्य शेयरहोल्डर संदीप बमजई के साथ भी समझौता किया है ताकि अधिग्रहण के बाद भी उनके वही अधिकार बने रहें, जो उन्हें IANS में प्राप्त थे.

हिंडनबर्ग का प्रभाव हुआ कम 
हाल ही में भारतीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अडानी-हिंडनबर्ग मामले (Adani-Hindenberg) में गौतम अडानी की अध्यक्षता वाले अडानी ग्रुप को राहत मिली थी. इतना ही नहीं, अमेरिका की जांच एजेंसियों की तरफ से भी अडानी-हिंडनबर्ग मामले में अडानी को क्लीन चिट मिल गई थी जिसके बाद से अडानी पर हिंडनबर्ग का प्रभाव अब थोड़ा कम होता नजर आ रहा है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को विधानसभा चुनावों में जीत प्राप्त हुई और इस जीत का असर भी अडानी के शेयरों पर बखूबी देखने को मिला और अडानी के शेयर तेज गति से दौड़ने लगे. इसके साथ ही गौतम अडानी (Gautam Adani) एक बार फिर विश्व के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 15 में शामिल हो गए.

शॉपिंग के मूड में हैं Gautam Adani
हिंडनबर्ग का प्रभाव कम होने के बाद से अडानी ग्रुप (Adani Group) मानो शॉपिंग पर निकल गया है और एक के बाद एक ग्रुप की छोटी-बड़ी डील्स की जानकारी सामने आ ही रही है. IANS के अधिग्रहण से पहले गौतम अडानी ने सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sanghi Industries Ltd.) का अहिग्रहण किया था और उसके बाद उन्होंने पावर क्षेत्र की कंपनी लांको अमरकंटक पावर (Lanco Amarkantak Power) में भी अपनी रुचि दिखाई थी. 

क्या है अडानी का प्लान?
दरअसल जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद अडानी ग्रुप को लगभग 150 बिलियन का नुक्सान उठाना पड़ा था, इसीलिए अब जब हिंडनबर्ग का प्रभाव कंपनी पर कम हो रहा है तो अडानी  कारोबार को विस्तार करने के मूड में नजर आ रहे हैं और इसीलिए लगातार छोटी-बड़ी डील्स की खबर सामने आ रही है. 
 
यह भी पढ़ें: T-20 में की बराबरी, ODI सीरीज जीतने की है भारत की बारी? यहां देख सकते हैं लाइव मैच!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

20 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago