✕

होम / बिजनेस / गौतम अडानी की इस घोषणा के बाद गिर गए Adani Wilmar के शेयर, जानिए कितना हुआ नुकसान?

गौतम अडानी की इस घोषणा के बाद गिर गए Adani Wilmar के शेयर, जानिए कितना हुआ नुकसान?

Adani Group की Adani Wilmar के शेयर में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई है. शुक्रवार को BSE में इसके शेयर 9.99 प्रतिशत और NSE में 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप की एक घोषणा के बाद शेयर बाजार में उनकी खुद की ही कंपनी और निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. दरअसल,  शुक्रवार यानी 11 जनवरी, 2025 को अडानी ग्रुप ने खुले बाजार में दैनिक उपयोग का रोजमर्रा का सामान बनाने वाली (FMCG) कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar)  की 20 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचकर 7,148 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है. अडानी का ये फैसला कंपनी के शेयरों पर भारी पड़ गया है. इस घोषणा के बाद अडानी विल्मर के शेयर शुक्रवार को एक दिन में 9 प्रतिशत गिर गए और कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ. 

अडानी विल्मर सहित इन कंपनियों के शेयर भी गिरे 

अडानी विल्मर की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच 7,148 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा के बाद इसके शेयर टूटे. बीएसई (BSE) में शेयर 9.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 291.60 रुपये पर आ गया, जो इसकी निचली सीमा है. वहीं, एनएसई (NSE) में भी यह 10 प्रतिशत फिसलकर 291.10 रुपये की निचली सीमा पर पहुंच गया. इस बीच, बीएसई पर सूचीबद्ध अदाणी समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए. अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 4.37 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी का 3.54 प्रतिशत, अडानी पावर का 3.18 प्रतिशत और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 2.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

7,148 करोड़ रुपये में हुई डील
अडानी ग्रुप ने खुले बाजार में दैनिक उपयोग का रोजमर्रा का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी अदाणी विल्मर की 20 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचकर 7,148 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है. यह कदम समूह की बुनियादी ढांचा कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गैर-प्रमुख कारोबार से बाहर निकलने की रणनीति का हिस्सा है. ग्रुप ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि वह 10 जनवरी को (गैर-खुदरा निवेशकों को) और 13 जनवरी को (खुदरा निवेशकों को) 275 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर कंपनी में 17.54 करोड़ शेयर (13.50 प्रतिशत शेयर) बेचेगा. बता दें, अडानी विल्मर, अडानी ग्रुप समूह और सिंगापुर स्थित जिंस कारोबारी विल्मर का संयुक्त उद्यम (Joint Venture) है. ग्रुप पिछले महीने अपनी अधिकांश हिस्सेदारी संयुक्त उद्यम साझेदार और खुले बाजार में बेचकर अडानी विल्मर से बाहर निकलने की घोषणा की थी. विल्मर फॉर्च्यून ब्रैंड के तहत खाद्य तेल, गेहूं का आटा और अन्य खाद्य उत्पाद बनाती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

16 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

19 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

19 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

16 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

16 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

20 hours ago