✕

होम / बिजनेस / Adani Wilmar ने जारी किए शानदार नतीजे, कंपनी को हुआ बंपर प्रॉफिट, घाटे में आई कमी

Adani Wilmar ने जारी किए शानदार नतीजे, कंपनी को हुआ बंपर प्रॉफिट, घाटे में आई कमी

ब्लूमबर्ग के एनालिस्‍ट्स ने 170.5 करोड़ रुपये के प्रॉफिट का अनुमान लगाया था, जबकि नतीजा उससे कहीं ज्‍यादा बेहतर रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) की एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने अपने शानदार तिमाही नतीजे जारी कर दिए है. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में अडानी विल्मर के मुनाफे में 500 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. कंपनी ने पहली तिमाही में 313 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है जो अब तक के कंपनी के इतिहास का सर्वाधिक है. सालाना आधार पर इसमें 296.85% (करीब 4 गुना) की बढ़ोतरी हुई है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 78.92 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था. 

नेट प्रॉफिट में 500 फीसदी का उछाल

अडानी विल्मर को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 313 करोड़ रुपये का नेट प्राॉफिट हुआ है जो कि कंपनी के इतिहास में किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा है और बीते वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले 500 फीसदी ज्यादा है. कंपनी का EBITDA 619 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले 375 फीसदी ज्यादा है. कंपनी ने बताया कि खाने के तेल के दामों स्थिरता के चलते EBITDA बढ़ा है.

कंपनी ने पेश किए जोरदार तिमाही नतीजे 

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में अडानी विल्मर का रेवेन्यू 14,169 करोड़ रुपये रहा है जिसी वजह वॉल्यूम ग्रोथ में पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले 12 फीसदी की उछाल है. कंपनी ने बताया कि खाने के तेल के मार्केट में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 19 फीसदी हो गई है. जबकि गेहूं के आटे में 90 बेस्स प्वाइंट हिस्सेदारी बढ़कर 5.9 फीसदी हो गई है. ब्रांडेड एक्सपोर्ट्स वॉल्यून में साल दर साल 36 फीसदी का उछाल आया है.

शेयरों में आया 7.50 फीसदी का उछाल 

अडानी विल्मर का स्टॉक सुबह 328 रुपये पर खुला. लेकिन दोपहर में जैसे ही कंपनी ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग के जरिए तिमाही नतीजे की घोषणा की कंपनी का स्टॉक 24.55 रुपये प्रति शेयर या 7.50 फीसदी के उछाल के साथ 349.70 रुपये पर जा पहुंचा. इस तेजी के बावजूद अडानी विल्मर का स्टॉक अपने लाइफटाइम हाई 878 रुपये से 60 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. फरवरी 2022 में अडानी विल्मर का आईपीओ आया था जिसने लिस्टिंग के बाद निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया था. लेकिन अपने हाई से स्टॉक काफी नीचे आ चुका है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

16 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

17 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

18 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

11 hours ago