होम / बिजनेस / Adani के निवेशकों के लिए लिए Happy साबित हुआ न्यू ईयर, एक Good News से उड़ान पर शेयर   

Adani के निवेशकों के लिए लिए Happy साबित हुआ न्यू ईयर, एक Good News से उड़ान पर शेयर   

सुप्रीम कोर्ट से अडानी समूह को मिली राहत का असर अडानी की कंपनियों के शेयरों पर दिखाई दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुप्रीम कोर्ट से आई एक खबर के चलते आज अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियों के शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने सेबी की जाच में दखल देने से इंकार करते हुए अडानी ग्रुप को बड़ी राहत दी है. इस 'राहत' से अडानी की लिस्टेड कंपनियों के शेयर तेज रफ्तार से भाग रहे हैं. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस शेयरों में सुबह 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली थी. हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई.

ऐसे भाग रहे अडानी के शेयर
खबर लिखे जाने तक अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 7.43% की उछाल के साथ 1,141.35 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. इसी तरह, अडानी टोटल गैस में 5.90%, NDTV में 3.80%, अडानी ग्रीन एनर्जी में 3.90%, अडानी विल्मर में 3.98%, अडानी एंटरप्राइजेज में 2.16% और अडानी पावर में 3.55% की तेजी दर्ज की गई. वहीं, अडानी पोर्ट्स में 0.63% की बढ़त देखने को मिली. मार्केट खुलने के साथ ही आई तेजी के चलते अडानी समूह का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया.

ये भी पढ़ें - एशिया की सबसे बड़ी बस्ती Dharavi का रूप कैसे संवारेगा Adani Group? सामने आया ये प्लान

सीबीआई जांच से किया इंकार
सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में फैसला सुनाते हुए साफ किया कि केस सीबीआई को ट्रांसफर करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सेबी अपने आप में सक्षम एजेंसी है. सेबी ने 22 में से 20 मामलों की जांच पूरी कर ली है. गौरतलब है कि अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. रिपोर्ट में कहा गया था कि अडानी समूह की कंपनियों के शेयर ओवरवैल्यूड हैं. अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को खारिज किया था, लेकिन इसके बावजूद समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी. हालांकि, अब समूह काफी हद तक उस सदमे से बाहर निकल आया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago