होम / बिजनेस / गौतम अडानी के बेटे का खुलासा, इस राज्य में 1 लाख करोड़ रुपये का करने जा रहे निवेश
गौतम अडानी के बेटे का खुलासा, इस राज्य में 1 लाख करोड़ रुपये का करने जा रहे निवेश
गौतम अडानी के बेटे करण ने बताया कि इस निवेश से अडानी कर्नाटक के सभी सेक्टर्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
बेंगलुरु: अडानी समूह कर्नाटक में अगले 7 वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है. ऐसा कहना है गौतम अडानी के बेटे करण गौतम अडानी का. उन्होंने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना का खुलासा किया.
अडानी ग्रुप का कर्नाटक में अभी कितना इन्वेस्टमेंट है?
गौतम अडानी के बेटे करण ने बताया कि इस निवेश से अडानी कर्नाटक के सभी क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी. उन्होंने ये सभी बातें इन्वेस्ट कर्नाटक समिट 2022 के दौरान बताईं. अडानी पोर्ट्स और SEZ लिमिटेड के CEO और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के डायरेक्टर करण अडानी ने कहा, "अडानी ग्रुप ने पहले से ही कर्नाटक में बिजली, सीमेंट, परिवहन, खाद्य तेल, सिटी पाइप्ड गैस, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल सहित अन्य क्षेत्रों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है."
करण ने बताया, कर्नाटक में क्या है अडानी ग्रुप की योजना
करण ने आगे कहा, "जब मैं उन सभी सेक्टर्स को मिलाता हूं, जिनमें हम आने वाले समय में निवेश करेंगे और कर्नाटक में अपना विस्तार करेंगे, तो ये रिजल्ट निकलकर सामने आता है कि हम राज्य में अगले 7 वर्षों में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश करेंगे." इसके अलावा उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप कर्नाटक में अक्षय ऊर्जा सेक्टर (Renewable Energy Sector) में अधिक निवेश करेगा.
सीमेंट सेक्टर के बारे में करण ने ये बात कही
उन्होंने बताया कि अडानी ग्रुप ने पूरे कर्नाटक में 70 लाख टन से अधिक की सीमेंट निर्माण क्षमता स्थापित की है और ग्रुप इस सेक्टर में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर विचार कर रही है. यही नहीं, उन्होंन इस कार्यक्रम में ये भी बताया कि अडानी ग्रुप भविष्य में मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी विस्तार करने वाली है.
कौन हैं करण गौतम अडानी?
करण दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी के बेटे हैं. उनका जन्म 7 अप्रैल, 1987 को हुआ. वे अभी अडानी पोर्ट्स और SEZ लिमिटेड के CEO और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के डायरेक्टर हैं. उन्होंने 2009 में Purdue University से इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री हासिल की है. उन्होंने 2013 में परिधि श्रॉफ के साथ शादी की.
टैग्स