✕

होम / बिजनेस / दोगुना फंड जुटाने की हो रही तैयारी में Adani Power, बनाया ये बड़ा प्लान

दोगुना फंड जुटाने की हो रही तैयारी में Adani Power, बनाया ये बड़ा प्लान

Adani Power की योजना नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs), क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या अन्य तरीकों के जरिए अब दोगुना फंड यानी 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गौतम अडानी की कंपनी को अपनी भविष्य की परियोजनाओं के लिए पैसे की जरूरत है. इसलिए अडानी समूह 11 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी कर रहा है. पहले कंपनी ने NCD यानी नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर के जरिए पांच हजार करोड़ जुटाने की योजना बनाई थी. अब इसे दोगुने से भी अधिक बढ़ाकर 11 हजार करोड़ कर दिया है. इस पर विचार करने के लिए कंपनी के बोर्ड की बैठक 29 जनवरी यानी बुधवार को होने जा रही है. उसी दिन इस प्रस्ताव पर विचार कर फैसला लिया जाएगा. इसके अलावा शेयर ट्रांसफर के दूसरे मीडियम के बारे में भी बोर्ड मीटिंग में भी सोचा जा सकता है. 26 जनवरी को अडानी समूह की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में इस बारे में बताया गया है.

28 अक्टूबर को पब्लिक ईश्यू से फंड जुटाने के बारे में हुआ था फैसला

अडानी समूह की पिछली बैठक 28 अक्टूबर को हुई थी. इस बैठक में पब्लिक ईश्यू के जरिए फंड जुटाने के बारे में फैसला हुआ था. इसमें पब्लिक ईश्यू प्राइवेट प्लेसमेंट और दोनों को मिलाकर भी रकम जुटाने के बारे में विचार किया गया था. 29 जनवरी को होने जा रही बोर्ड की बैठक में यह तय हो पाएगा कि यह प्रक्रिया एक चरण में या दो चरण में संपन्न की जाएगी. इसे इक्विटी शेयर या दूसरी सिक्योरिटी के जरिए जुटाने के बारे में भी विचार किया जा सकता है. यह शेयर होल्डर्स की मंजूरी पर ही निर्भर करेगा. शेयर होल्डर्स इक्विटी फंड जुटाने के बारे में प्रिफरेंशियल शेयर के जरिए करने का भी प्रस्ताव दे सकते हैं फैसला ले सकते हैं. सितंबर की तिमाही में प्रमोटर्स और जीक्यूजी की तरह के इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर अडानी समूह में अपना स्टेक बढ़ा चुके थे.

क्या है अडानी समूह का प्लान?

अडानी पावर की योजना नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs), कालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या अन्य तरीकों के जरिए अब दोगुना फंड यानी 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने की है. इस प्रस्ताव को लेकर कंपनी के बोर्ड की 29 जनवरी को बैठक में फैसला होगा. ये पैसे एक या अधिक किश्तों में जुटाए जा सकते हैं. हालांकि इसके लिए शेयरहोल्डर्स की भी मंजूरी लेनी होगी.

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

अडानी पावर के शेयर 3 जून 2024 को 896.75 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है. शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से छह महीने से भी कम समय में यह करीब 52 फीसदी फिसलकर 21 नवंबर 2024 को 430.85 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है. निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर 19 फीसदी से अधिक रिकवर हुए लेकिन अब भी एक साल के हाई से यह करीब 43 फीसदी डाउनसाइड है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

7 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

8 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

8 hours ago