✕

होम / बिजनेस / खूब नोट छाप रही Adani की कंपनी, पोर्ट्स के मुनाफे में 47% का उछाल, शेयर भी चहके 

खूब नोट छाप रही Adani की कंपनी, पोर्ट्स के मुनाफे में 47% का उछाल, शेयर भी चहके 

गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स ने मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) की कंपनी अडानी पोर्ट्स (Adani Ports & SEZ) के तिमाही नतीजे सामने आ गए हैं. चालू वित्तवर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 47.2% बढ़कर 3,113 करोड़ रुपए रहा है. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,115 करोड़ था. इसी तरह, पहली तिमाही में कंपनी का रिवेन्यु 11.34 प्रतिशत उछाल के साथ 6,956.32 करोड़ रुपए पहुंच गया.  इस दौरान, अडानी पोर्ट्स का EBITDA भी 13.1 फीसदी बढ़कर 4,245 करोड़ रुपए हो गया है. 

शानदार शुरुआत 
अडानी पोर्ट्स के सीईओ अश्विनी गुप्ता तिमाही नतीजों से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत हमारे लिए फाइनेंस और ग्रोथ दोनों के लिहाज से शानदार रही है. उन्होंने बताया कि जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 109MMT कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 8 प्रतिशत अधिक है. इस दौरान गुजरात के मुंद्रा पोर्ट ने 51 MMT कार्गो हैंडल किया.

स्टॉक में आया उछाल
वहीं, अडानी पोर्ट्स क शेयर की बात करें, तो आज यह एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 1,588.95 रुपए पर बंद हुआ. बीते 5 दिनों में यह 6.42% और इस साल अब तक 51.64% का शानदार रिटर्न दे चुका है. बीते पांच सालों में यह शेयर 323.21% ऊपर चढ़ा है. 2023 की शुरुआत में सामने आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी पोर्ट्स के शेयरों को भी नुकसान पहुंचाया था, लेकिन अब ये उसके प्रभाव से पूरी तरह बाहर है. 

क्या है आगे की योजना?
अडानी समूह के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो समूह वियतनाम में दो हवाई अड्डों में निवेश की योजना पर काम कर रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अडानी समूह लॉन्ग थान और चू लाई हवाई अड्डों के विकास के जरिए स्थानीय भागीदारों के साथ अपने सहयोग का विस्तार करना चाहता है. इसके मद्देनजर समूह की ओर से निवेश पर विचार किया जा रहा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

12 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

13 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

7 hours ago