होम / बिजनेस / विवादों में घिरे इस Port का Adani Group ने किया सौदा, इतने में हुई डील 

विवादों में घिरे इस Port का Adani Group ने किया सौदा, इतने में हुई डील 

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने पिछले साल अपने म्यांमार पोर्ट की बिक्री के लिए एक शेयर खरीद समझौते (SPA) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) की प्रमुख कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports and Special Economic Zone Ltd - APSEZ) ने म्यांमार पोर्ट ( Myanmar Port) बेचने की डील पूरी कर ली है. कंपनी ने कुल 30 मिलियन डॉलर में इस पोर्ट का सौदा किया है. कंपनी पिछले कुछ समय से म्यांमार पोर्ट से निकलने की योजना बना रही थी, लेकिन किसी न किसी वजह से डील परवान नहीं चढ़ पाई, अब सबकुछ कंपनी की योजना के अनुरूप हो रहा है.

पिछले साल की थी घोषणा
मई 2022 में, APSEZ ने अपने म्यांमार पोर्ट की बिक्री के लिए एक शेयर खरीद समझौते (SPA) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की थी. इस एग्रीमेंट में ये शर्त थी कि प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा और खरीदार को कारोबार में करने में कोई दिक्कत ना हो उसके लिए सभी जरूरी मंजूरी ले ली जाएंगी. हालांकि, मंजूरी प्रक्रिया में देरी हो रही थी और शर्तों को पूरा करने में भी चुनौतियों को सामना करना पड़ा रहा था. इसे ध्यान में रखते हुए अडानी पोर्ट्स ने जिस हालत में पोर्ट है उसका स्वतंत्र वैल्यूएशन हासिल किया. इस प्रकार खरीदार और विक्रेता नए सिरे से मोलभाव करने के बाद 30 मिलियन डॉलर में डील फाइनल करने पर सहमत हुए हैं. 

Karan Adani ने कही ये बात
विक्रेता द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 3 व्यावसायिक दिनों के भीतर विक्रेता को निर्धारित राशि का भुगतान किया जाएगा. पूरी राशि प्राप्त होने के बाद, APSEZ खरीदार को इक्विटी हस्तांतरित करेगी और इस तरह वह इस पोर्ट से पूरी तरह बाहर निकल आएगी. APSEZ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक Karan Adani ने कहा कि म्यांमार पोर्ट से बाहर निकलने का फैसला अक्टूबर 2021 में जोखिम समिति द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर APSEZ बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन के अनुरूप है. 

विवादों में घिर गया था प्रोजेक्ट
अडानी ग्रुप का यह प्रोजेक्ट तब विवादों में आ गया था, जब Karan Adani के जुलाई 2019 में म्यांमार के सेना प्रमुख सीनियर जनरल Min Aung Hlaing से मुलाकात की खबर सामने आई थी. Hlaing ने ही निर्वाचित सरकार के खिलाफ तख्तापलट का नेतृत्व किया था. वहीं, स्टॉक मार्केट में अडानी पोर्ट के प्रदर्शन की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक यह करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 675.45 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले 5 दिनों में इसने 1.65% और एक महीने में 6.07% का रिटर्न दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

37 minutes ago

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

56 minutes ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

16 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

16 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

19 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

56 minutes ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

37 minutes ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नए सचिव बने डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला

डॉ. तुम्माला फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में यूनेस्को के अंतर्गत भारतीय महासागर सुनामी चेतावनी एवं शमन प्रणाली (IOTWMS) सचिवालय के प्रमुख हैं.

47 minutes ago

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

17 hours ago