✕

होम / बिजनेस / अडानी पोर्ट्स ने किया आठ हार्बर टग खरीदने का ऐलान, 450 करोड़ में हुई डील

अडानी पोर्ट्स ने किया आठ हार्बर टग खरीदने का ऐलान, 450 करोड़ में हुई डील

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से आठ हार्बर टग्स की खरीद की घोषणा की. यह टग्स 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत बनेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने शुक्रवार को कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से आठ हार्बर टग (टैक्सी जहाज) खरीदने की घोषणा की है. हार्बर टग ऐसा जहाज होता है जो बंदरगाहों में बड़े जहाजों को खींचने, धकेलने या मोड़ने के लिए इस्तेमाल होता है. इसे आप बंदरगाह का 'टैक्सी' भी कह सकते हैं. यह मेक इन इंडिया पहल का हिस्सा है. इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत लगभग 450 करोड़ रुपये है. तो आइए जानते हैं इन हार्बर टग डिलीवरी कब होगी? 

2026-27 के बीच होगी डिलीवरी
इन टग्स की डिलीवरी दिसंबर 2026 से मई 2028 के बीच होने की उम्मीद है. इस कदम से गौतम अडानी की कंपनी भारतीय बंदरगाहों पर अपनी कार्यक्षमता और सुरक्षा बढ़ाना चाहती है. आठ हार्बर टग की खरीद के लिए यह ऑर्डर देश में इस सेक्‍टर में अब तक सबसे बड़ा है.

अडानी पोर्ट्स का आया ये बयान

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा कि कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से खरीद कंपनी की भारत में समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. उन्होंने कहा, 'कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से खरीद के लिए यह सहयोग भारत में समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और हमारे देश के PSU में हमारे विश्वास को प्रदर्शित करता है. विश्व स्तरीय स्थानीय विनिर्माण क्षमताओं का लाभ उठाकर हमारा उद्देश्य 'मेक इन इंडिया' पहल में योगदान करना है.

पहले भी हो चुका है कॉन्‍ट्रैक्‍ट
यह खरीद एपीएसईजेड और कोचिन शिपयार्ड के बीच पिछले कॉन्‍ट्रैक्‍ट्स को फॉलो करती है. इसमें ओशन स्पार्कल लिमिटेड के लिए दो 62-टन बोलार्ड पुल अजीमुथिंग स्टर्न ड्राइव (ASD) टग का निर्माण शामिल है. दोनों टग समय से पहले डिलीवर किए गए थे. अब पारादीप पोर्ट और न्यू मंगलोर पोर्ट पर चालू हैं. इसके अतिरिक्त, तीन और ASD टग का निर्माण वर्तमान में चल रहा है. इससे एपीएसईजेड से कुल ऑर्डर 13 टग हो गया है. 

क्‍या होगा फायदा?

1. हार्बर टग बंदरगाहों में सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अडानी पोर्ट्स के अनुसार, नए टग बंदरगाह सेवाओं में बेहतर सहायता और विश्वसनीयता प्रदान करके जहाज संचालन को बढ़ाएंगे. ये टग्स बंदरगाहों में जहाजों की आवाजाही में मदद करेंगे. इससे कामकाज और भी आसान हो जाएगा.

2. हार्बर टग अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

3. एएसडी खास तरह के जहाज होते हैं जो अपनी जगह पर घूमकर जहाजों को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं.
4. यह मेक इन इंडिया पहल को भी बढ़ावा देगा और देश में रोजगार के अवसर पैदा करेगा. 
5. यह कदम APSEZ की लंबी अवधि की रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारतीय बंदरगाहों की क्षमता और दक्षता में सुधार करना है. इससे न केवल कंपनी को फायदा होगा, बल्कि पूरे देश के व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago