होम / बिजनेस / 5000 करोड़ का लोन चुकाएगा अडानी पोर्ट्स, निवेश के माध्यम से बेहतर करेगा अपनी स्थिति

5000 करोड़ का लोन चुकाएगा अडानी पोर्ट्स, निवेश के माध्यम से बेहतर करेगा अपनी स्थिति

परेशानियों का सामना कर रहे अडानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज में शामिल अडानी पोर्ट्स के CEO करन अडानी ने कहा है कि वह अगले वित्त वर्ष में लोन का भुगतान करेंगे और साथ ही निवेश भी करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी पोर्ट्स के डायरेक्टर और CEO करन अडानी ने 7 फरवरी को एक स्टेटमेंट में कहा, कि अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकॉनोमिक जोन की प्लानिंग है कि अगले वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2023 – 24 तक वह 5000 करोड़ के अपने लोन का पूरा भुगतान कर दें. हमारी प्लानिंग समय से पहले पूरे अमाउंट का भुगतान करने की है जिससे हमारा नेट डेब्ट-EBITDA रेशो बेहतर हो सके.

अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकॉनोमिक जोन द्वारा लोन के वापस भुगतान कि यह घोषणा तब सामने आई है जब अडानी ग्रुप न्यूयॉर्क स्थित शोर्ट सेलर हिंडनबर्ग द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट की वजह से बहुत परेशानी में है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप ऑफ कंपनीज पर शेयर मैनीप्युलेशन और ओवर-वैल्युएशन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद से कंपनी के शेयर्स में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है. साथ ही कंपनी को अपना 20000 करोड़ की वैल्यू वाला FPO भी वापस लेना पड़ा था.

सिर्फ लोन का भुगतान नहीं, इन्वेस्ट भी करेगी कंपनी

रिकॉर्ड किये गए एक विडियो स्टेटमेंट में करन अडानी ने कहा कि डेब्ट में कमी आने के बाद अडानी पोर्ट्स 2023-24 में 4000 – 4500 करोड़ रुपये भी कैपिटल एक्सपेंडिचर के रूप में इन्वेस्ट करेगा.  इस कैपिटल एक्सपेंडिचर में से अधिकतम का उपयोग, कंपनी द्वारा अडानी पोर्ट के मुद्रा पोर्ट को एक्स्पेंड करने में किया जायेगा. साथ ही, अगले वित्त वर्ष में अडानी पोर्ट्स अपने EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन, एंड अमोर्टाइजेशन) को भी 14500 करोड़ – 15000 करोड़ रुपयों तक बढाने की कोशिश करेगा.

खुद को ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी में बदलेगी कंपनी  

अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकॉनोमिक जोन का नेट डेब्ट-टू-EBITDA रेशो, 3 – 3.5x की गाइडेड रेंज के अन्दर है. अक्टूबर 2022 – दिसंबर 2022 के बीच कंपनी के कुल खर्चे 3507.18 करोड़ पर पहुँच गए थे जबकि पिछले साल यह आंकडा 2924.30 करोड़ रुपये पर स्थिर था. साथ ही करन अडानी ने बताया कि कंपनी ने हायफ़ा पोर्ट, IOTL, ICD TUMB, ओसियन स्पार्कल और गंगावरम पोर्ट के ट्रांजेक्शन्स को खत्म कर दिया है और अब कंपनी अपने बिजनेस मॉडल को एक ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी में बदलने की तैयारी में लगी हुई है.

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया कि वित्त वर्ष 2023 के पहले नौ महीनों में उन्होंने 252.9 MMT (मिलियन मैट्रिक टन) के कार्गो को हैंडल किया. साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि मैच्योर्ड पोर्ट्स पर बेहतर कैपेसिटी युटिलाइजेशन और क्षमता पर जोर देने कि वजह से उसका RoCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लोयड) लगातार बेहतर हो रहा है. एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी का लोजिस्टिक्स बिजनेस वित्त वर्ष 2022 के मुकाबले दोगुने से ज्यादा बढ़ा है.

यह भी पढ़ें: अडानी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, 10 फरवरी को होगी सुनवाई

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago