होम / बिजनेस / इस बड़ी डील की खबर आई और दौड़ पड़े Adani Ports के शेयर 

इस बड़ी डील की खबर आई और दौड़ पड़े Adani Ports के शेयर 

अडानी पोर्ट्स ने अडानी एन्नोर कंटेनर टर्मिनल में अपनी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए एक समझौता किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) अपनी एक कंपनी में हिस्सेदारी बेचने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) अडानी एन्नोर कंटेनर टर्मिनल (AECTPL) में अपनी 49% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. यह डील 247 करोड़ रुपए में हो सकती है. इस खबर के बाद से Adani Ports के शेयरों में तेजी का रुख है. अडानी पोर्ट्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने AECTPL में 49% हिस्सेदारी बेचने के लिए मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी (Mediterranean Shipping Company) की सहायक कंपनी टर्मिनल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (Terminal Investment Limited) के साथ समझौता किया है.

पहले भी हुई है दोनों में डील
इससे पहले, 2013 में अडानी समूह और टर्मिनल इन्वेस्टमेंट के बीच अडानी इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (AICTPL) को लेकर डील हुई थी, जो भारत के सबसे बड़े निजी वाणिज्यिक बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट पर CT3 कंटेनर टर्मिनल का संचालन करता है. अडानी पोर्ट्स के अनुसार, देश के पूर्वी तट पर स्थित AECTPL की घाट लंबाई 400 मीटर और वार्षिक हैंडलिंग क्षमता 0.8 मिलियन टीईयू है, जिसे 1.4 मिलियन टीईयू तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के सीईओ करण अडानी ने कहा कि TiL और MSC के साथ कंपनी की साझेदारी, आपसी विश्वास और पारदर्शिता पर टिकी है. हमारा लक्ष्य एन्नोर कंटेनर टर्मिनल में AICTPL टर्मिनल की सफलता को दोहराने के साथ-साथ दक्षिण भारतीय बाजार में व्यापार की जरूरतों को पूरा करना है. TiL के सीईओ अम्मार कानन ने कहा कि यह सहयोग उन्हें दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार भारत में कंपनी की उपस्थिति को और बेहतर बनाने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें - ITC के Cigarette बिजनेस में आया बूम, क्या Stocks की भी बढ़ेगी रफ्तार? 

ऐसी रही है कंपनी के स्टॉक की चाल
AECTPL की कुल एंटरप्राइजेज वैल्यू 1,211 करोड़ रुपए है. मौजूदा डील पूरा होने के बाद, अडानी पोर्ट के पास इसमें 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रह जाएगी. वहीं, अडानी पोर्ट्स के शेयरों की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक ये 0.38% की उछाल के साथ 1,078.75 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 5.79% ऊपर चढ़ चुका है. बीते एक महीने में यह आंकड़ा 33.06% और छह महीने में 45.88% रुपए है. इस साल अब तक इस शेयर ने 31.19% का रिटर्न दिया है. बता दें कि इसी साल हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी और उसके बाद अडानी ग्रुप के शेयर आसमान से सीधे जमीने पर आ गिरे थे. अडानी पोर्ट्स के निवेशकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा था. हालांकि, इस शेयर ने अब तक काफी रिकवरी कर ली है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

3 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

5 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

7 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

8 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.