✕

होम / बिजनेस / हिंडनबर्ग के वार से बेअसर नहीं रहे गौतम अडानी, एक झटके में गंवा दी इतनी दौलत 

हिंडनबर्ग के वार से बेअसर नहीं रहे गौतम अडानी, एक झटके में गंवा दी इतनी दौलत 

अडानी समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयर कल गिरावट के साथ बंद हुए. भले ही गिरावट बड़ी नहीं थी, लेकिन शेयरों का भाव ज़रूर कुछ कम हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट कोई खास धमाका नहीं कर पाई. इस रिपोर्ट में सेबी प्रमुख और अडानी समूह के बीच गठजोड़ को उजागर करने की कोशिश की गई है. आशंका जताई जा रही थी कि कहीं अडानी समूह के शेयरों में पहले वाली गिरावट न आ जाए. पिछले साल जैसा हाल तो नहीं हुआ, लेकिन हिंडनबर्ग अडानी की दौलत को कुछ कम करने में ज़रूर कामयाब रहा. 

रैंकिंग नहीं हुई प्रभावित
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक ही दिन में 1.41 अरब डॉलर गंवा दिए. हालांकि, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में उनकी रैंकिंग प्रभावित नहीं हुई. वह 104 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं. अडानी सोमवार को सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वालों में दूसरे नंबर पर रहे. पहले नंबर पर पर एलन मस्क रहे, जिनकी दौलत में 1.77 अरब डॉलर की सेंध लगी. 

शनिवार को आई थी रिपोर्ट
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट शनिवार को आई थी. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेबी चीफ माधबी पुरी और उनके पति धवल बुच की अडानी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी थी. अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर के भाव बढ़ाने के लिए फंड्स का बेजा इस्तेमाल किया गया. हालांकि, सेबी प्रमुख और अडानी समूह दोनों ही आरोपों को नकार चुके हैं. सेबी ने भी इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है.

ऐसा रहा शेयरों का हाल
कल बाजार खुलते ही हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का कुछ असर देखने को मिला, लेकिन बाद में बाजार इससे बाहर आ गया. इस दौरान, अडानी पावर 1.21% गिरकर बंद हुआ. अडानी टोटल गैस 3.95%, अडानी एंटरप्राइजेज 1.46%, अडानी विल्मर 4.10% और अडानी पोर्ट्स 2.33 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ. इसी तरह, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में 3.25%, ACC में 0.96% और NDTV में 2.32% की गिरावट देखने को मिली. अडानी की लिस्टेड कंपनियों में से केवल दो के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. अडानी ग्रीन एनर्जी में 0.23% और अंबुजा सीमेंट में 0.66% का उछाल आया. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 minutes ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

6 hours ago