होम / बिजनेस / इस बंद पड़े प्लांट को अपना बनाने के लिए लाइन में लगे अडानी, जिंदल और अनिल अग्रवाल! 

इस बंद पड़े प्लांट को अपना बनाने के लिए लाइन में लगे अडानी, जिंदल और अनिल अग्रवाल! 

अब तक 7 कंपनियों ने 1350 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट को खरीदने में रुचि दिखाई है. इसमें अडानी, जिंदल और अनिल अग्रवाल की कंपनियां भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गौतम अडानी , नवीन जिंदल और अनिल अग्रवाल सहित कई कारोबारियों की  नज़र इस समय सिन्नर थर्मल पावर प्लांट पर है. महाराष्ट्र में नासिक के पास स्थिति इस प्लांट को अपना बनाने के लिए सभी जोर-आजमाइश कर रहे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि  सिन्नर थर्मल पावर प्लांट पिछले कुछ समय से बंद पड़ा है. इसके बावजूद इसे खरीदने के लिए दिग्गज कारोबारियों में होड़ मची हुई है.

दिवालिया घोषित
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लांट को रतनइंडिया पावर की सहायक कंपनी इंडियाबुल्स पावर ने विकसित किया था. इस प्लांट एक हिस्से के निर्माण के बाद बकाया राशि का भुगतान न होने पर शापूरजी पल्लोनजी एंड कंपनी ने एक याचिका दायर की थी, जिसके आधार पर जनवरी में इसे दिवालिया घोषित कर दिया गया. अब इसे खरीदने के लिए कंपनियां बोली लगा रही हैं. महाराष्ट्र सरकार के स्वामित्व वाली महाजेनको और पब्लिक सेक्टर की NTPC ने भी इस प्लांट के लिए संयुक्त बोली पेश की है. इसके अलावा, उड़ीसा मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड और वर्डे पार्टनर्स की सिंगापुर शाखा वीएफएसआई होल्डिंग्स ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है. 

इतनी है क्षमता
रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब छह समाधान योजनाएं प्राप्त हुई हैं जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है. अब तक 7 कंपनियों ने 1350 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट को खरीदने में रुचि दिखाई है. अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर लिमिटेड, नवीन जिंदल की जिंदल पावर लिमिटेड और अनिल अग्रवाल की वेदांता सहित कई दूसरी कंपनियां इसे अपना बनाने में जुटी हैं. अब यह तो बाद में ही साफ हो पायेगा कि इस दौड़ में कोई अव्वल आता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

1 week ago

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

सेबी का सुजलॉन पर बड़ा प्रहार: 29 करोड़ रुपये का जुर्माना, पुरानी क्लीन चिट भी रद्द

खातों में कथित हेराफेरी, भ्रामक वित्तीय खुलासे और समूह कंपनियों के बीच फंड घुमाकर मुनाफा दिखाने के आरोपों पर सेबी ने सुजलॉन एनर्जी और उसके पूर्व शीर्ष अधिकारियों पर भारी जुर्माना लगाया है.

1 week ago

बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.