होम / बिजनेस / अडानी हिंडनबर्ग मामले में नया मोड़, इस एजेंसी ने कंपनी की कॉर्पोरेट गवर्नेंस को बताया खतरा

अडानी हिंडनबर्ग मामले में नया मोड़, इस एजेंसी ने कंपनी की कॉर्पोरेट गवर्नेंस को बताया खतरा

MSCI ESG रिसर्च ने बताया कि एजेंसी ने अडानी ग्रुप की इकाइयों को लेकर की जा रही अपनी जांच में कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव किये हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रेटिंग एजेंसी MSCI ESG रिसर्च ने कल बताया कि एजेंसी ने अडानी ग्रुप की इकाइयों को लेकर की जा रही अपनी सामाजिक और गवर्नेंस जांच में कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव किये हैं. इसके साथ ही एजेंसी ने यह भी बताया कि उन्होंने हिंडनबर्ग मामले से जुड़े विवाद की जांच के स्तर को माइनर से बढ़ाकर मॉडरेट कर दिया है.  
माइनर से मॉडरेट हुआ अडानी-हिंडनबर्ग मामला
MSCI ESG रिसर्च ने एक बयान जारी कर कहा – 3 मार्च को हमने हिंडनबर्ग मामले के विवाद से जुड़ी हमारी जांच के मामलों को कम कर दिया है और मामले में हुए बदलावों के मद्देनजर इस मामले की स्थिति को माइनर से कम करके मॉडरेट कर दिया है. साथ ही एजेंसी ने यह भी बताया कि इस बदलाव से अडानी ग्रुप की कंपनियों की ESG रेटिंग पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. 

अडानी की इन कंपनियों को दी गयी है रेटिंग
एजेंसी द्वारा जारी की गयी स्टेटमेंट के अनुसार MSCI ESG ने अडानी ग्रुप की अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी एंटरप्राइजेज जैसी इकाइयों को रेट किया है. इस हफ्ते एजेंसी ने अपने द्वारा कवर की गयी अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों को अकाउंटिंग की जांच के लिए चिन्हित किया है. साथ ही कुछ इकाइयों को उनकी सिक्योरिटीज की कीमत जांचने के लिए भी चिन्हित किया गया है. 

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद बदल गयी थी रेटिंग 
हिंडनबर्ग द्वारा अडानी ग्रुप को लेकर जारी की गयी विवादित रिपोर्ट पर हंगामा मचने के बाद एजेंसी द्वारा दी गयी रेटिंग्स में बदलाव देखने को मिला था. इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर स्टॉक मैनीपुलेशन और टैक्स बचत के कानूनों को गलत तरीके से इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गये थे और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौताम अडानी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद से अडानी ग्रुप की 7 लिस्टेड कंपनियों ने अपनी मार्केट की कीमत में लगभग 130 बिलियन डॉलर्स की गिरावट दर्ज की थी. 

अडानी का कॉर्पोरेट-गवर्नेंस स्कोर हुआ कम
MSCI ESG रिसर्च ने कहा कि अडानी ग्रुप से जुड़े मामले में हो रहे बदलावों पर उनका विशेष ध्यान था. फरवरी में रेटिंग्स कंपनी ‘Sustainalytics’ ने अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के कॉर्पोरेट गवर्नेंस से सम्बंधित स्कोर को कम कर दिया था. इस मामले पर फिलहाल अडानी ग्रुप की तरफ से कोई विशेष टिप्पणी नहीं की गयी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अडानी ग्रुप के सीनियर एग्जीक्यूटिव्स ने लन्दन में आयोजित इन्वेस्टर्स मीटिंग में बताया कि गौतम अडानी और उनके परिवार ने बाकी सभी जगहों से लिए गए लोन्स को अडानी ग्रुप के शेयर्स के माध्यम से चुका दिया है. 

अडानी आखिर क्यों कर रहे हैं रोड शो?
यह इन्वेस्टर मीटिंग विश्व भर में आयोजित एक रोड शो का हिस्सा थी जिसे अडानी ग्रुप द्वारा इन्वेस्टर्स के भरोसे को एक बार फिर से जीतने के लक्ष्य से आयोजित किया गया था. अडानी ग्रुप ने बहुत से अमेरिकी शहरों में 15 मार्च तक ऐसे रोड शो का आयोजन किया है और इन रोड शो का केवल एक ही लक्ष्य है, फिर से इन्वेस्टर्स का भरोसा जीतना. 
 

यह भी पढ़ें: SBI की ये नई स्कीम आपको देगी FD से ज्यादा ब्याज

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

45 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

1 hour ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

3 hours ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

3 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

45 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

6 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

3 hours ago