होम / बिजनेस / Adani-Hindenburg: SEBI ने कहा लिया जा रहा है एक्शन, अब नहीं चाहिए और समय!

Adani-Hindenburg: SEBI ने कहा लिया जा रहा है एक्शन, अब नहीं चाहिए और समय!

मामले की सुनवाई के दौरान भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI से सवाल किया कि वह इन्वेस्टर वैल्यू पर वह क्या कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी-हिंडनबर्ग (Adani-Hindenburg) मामले को लेकर इस वक्त काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आज सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई की जा रही है और इसी दौरान SEBI ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि अब अपनी जांच को पूरा करने के लिए उसे अतिरिक्त समय की आवश्यकता नहीं है.

SEBI ने कहा लिया जा रहा है एक्शन
भारत के मुख्य न्यायधीश DY चंद्रचूड (DY Chandrachud) ने आज इस मामले की सुनवाई के दौरान भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI से सवाल किया कि वह इन्वेस्टर वैल्यू पर वह क्या कर रही है और क्या संस्था द्वारा उठाये जा रहे कदमों से इन्वेस्टर्स की सुरक्षा निश्चित हो रही है? इस सवाल का जवाब देते हुए SEBI की तरफ से कोर्ट में मामले को पेश कर रहे सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अडानी-हिंडनबर्ग मामले में जहां-कहीं भी शॉर्ट-सेलिंग के सबूत मिले हैं वहां एक्शन लेकर कार्यवाही की गई है. 

सुझावों पर हो रहा है सोच विचार
इतना ही नहीं, मार्केट रेगुलेटर SEBI की तरफ से यह भी कहा गया है कि मार्केट रेगुलेटर ने जांच के बाद अपने फैसले पर पहुंचने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. इसके बाद SEBI से सवाल किया गया कि मार्केट में स्टॉक में अभी भी काफी अनिश्चितता बनी हुई है. SEBI द्वारा इन्वेस्टर्स के लिए इस तरह की अनिश्चितता से निपटने के लिए क्या किया जा रहा है? इसका जवाब देते हुए सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एक्सपर्ट कमिटी द्वारा रेगुलेटरी मैकेनिज्म को मजबूत बनाने के लिए सुझाए गए कदमों और सुझावों पर फिलहाल सोच-विचार किया जा रहा है और हमने कुछ सुझावों को मान भी लिया है. 

क्या है Adani-Hindenburg मामला?
इस साल जनवरी में अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप (Adani Group) पर शेयरों की ओवरप्राइसिंग, स्टॉक मैनीपुलेशन और फ्रॉड जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. अडानी ग्रुप द्वारा इन आरोपों को सिरे से नकार दिया गया था. इसके बाद अडानी ग्रुप को लगभग 100 बिलियन डॉलर्स का नुक्सान उठाना पड़ा था और अभी भी शेयर मार्केट में स्टॉक की स्थिति अनिश्चित ही बनी हुई है. इतना ही नहीं, अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी को भी इस दौरान काफी नुक्सान हुआ था. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है.
 
यह भी पढ़ें: Suzuki Motor Corporation को Maruti से मिलेंगे 1.23 करोड़ शेयर, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

3 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

3 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

7 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

8 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

9 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

3 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

3 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

6 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

7 hours ago