✕

होम / बिजनेस / Adani Group के शेयरों में भंयकर गिरावट, रिश्वतखोरी के आरोप के बाद हुआ चौतरफा नुकसान

Adani Group के शेयरों में भंयकर गिरावट, रिश्वतखोरी के आरोप के बाद हुआ चौतरफा नुकसान

स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड सभी 10 अडानी समूह के शेयरों में तेज गिरावट देखी जा रही है. ग्रुप के स्टॉक्स 20 फीसदी तक जा लुढ़के हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी समूह के चेयरमैन और देश के दूसरे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के चलते भारतीय शेयर बाजार में अडानी समूह के लिस्टेड स्टॉक्स औंधे मुंह जा गिरे हैं. अडानी समूह के शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही है. अडानी एनर्जी सोल्युशंस का शेयर 20 फीसदी की गिरावट के साथ खुला है और शेयर में लोअर सर्किट लग गया है. समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 2539 रुपये पर जा लुढ़का है और इस शेयर में भी लोअर सर्किट लगा है. अडानी पोर्ट्स में भी 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 10 फीसदी, अडानी पावर में 16 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.  

अडानी समूह के शेयर्स गिरे धड़ाम 

गुरुवार 21 नवंबर, 2024 को शेयर बाजार के खुलते ही अडानी समूह के शेयरों में मातम छा गया. समूह की लिस्टेड सभी 10 कंपनियों के शेयर्स भरभरा कर जा गिरे. अडानी एनर्जी सोल्युशंस (Adani Energy Solutions) का शेयर 20 फीसदी की गिरावट के साथ 697.70 रुपये पर जा लुढ़का और स्टॉक में लोअर सर्किट लग गया है. अडानी टोटाल गैस (Adani Total Gas) का शेयर 14 फीसदी की गिरावट के साथ 577.80 रुपये, अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर 18 फीसदी की गिरावट के साथ 1159 रुपये, एसीसी (ACC) का शेयर 10 फीसदी की गिरावट के चलते लोअर सर्किट लगने के बाद 1966.55 रुपये पर जा गिरा है. अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) भी 10 फीसदी जा गिरा है और शेयर में लोअर सर्किट लग गया है. 

अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड (Adani Ports & SEZ) का शेयर भी 10 फीसदी गिरकर 1160 रुपये, अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का शेयर 8 फीसदी गिरकर 301 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एनडीटीवी (NDTV) का शेयर 9.94 फीसदी गिरकर 152.02 रुपये पर आ गया है. अडानी पावर (Adani Power) का शेयर 15.34 फीसदी की गिरावट के साथ 443.70 रुपये पर आ गया है. अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर 10 फीसदी तक गिरने के बाद 2539 रुपये पर आ गया है और इस शेयर में भी लोअर सर्किट लगा है.

गौतम अडानी के खिलाफ क्या हैं आरोप ?

यह मामला सोलर एनर्जी सप्लाई का एक कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने से जुड़ा है. आरोप है कि गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी समेत सात अन्य ने कॉन्ट्रैक्ट लेने के लिए लगभग 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने पर सहमति जताई थी. अधिकारियों को ये रिश्वत 2020 से 2024 के बीच दिए जाने का आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट्स की माने तो इस सौदे से अडानी ग्रुप को अगले 20 वर्षों में 2 बिलियन डॉलर का लाभ होने की उम्मीद थी. इस मामले में अमेरिकी अदालत ने यह भी कहा कि अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के एक अन्य कार्यकारी विनीत जैन ने ऋणदाताओं और निवेशकों को धोखे में रखकर कंपनी के लिए 3 अरब डॉलर से अधिक के ऋण और बांड जुटाए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

9 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

11 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

12 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

बड़ी खबरें