✕

होम / बिजनेस / सीमेंट इंडस्ट्री में और बढ़ेगा अडानी का दबदबा, होने जा रही है ₹10000 करोड़ की ये बड़ी डील!

सीमेंट इंडस्ट्री में और बढ़ेगा अडानी का दबदबा, होने जा रही है ₹10000 करोड़ की ये बड़ी डील!

यदि यह डील पूरी होती है तो सीमेंट इंडस्‍ट्री में कंप्‍टीशन बढ़ने की उम्‍मीद है. देश की टॉप सीमेंट निर्माता कंपनी अल्ट्राटेक भी अपनी लीडरश‍िप को बनाए रखने के लि‍ए कंपनियों का अधिग्रहण कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आदित्य बिरला समूह (Aditya Birla Group) की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और अडानी समूह (Adani Group) की सीमेंट कंपनियों के बीच सेक्टर में दबदबे और वर्चस्व की होड़ किसी से छिपी नहीं है. अल्ट्राटेक सीमेंट के इंडिया सीमेंट में हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब अडानी समूह की बारी दिख रही है. अडानी समूह जर्मन कंपनी हाइडलबर्ग मेटरियल्स (Heidelberg Materials) की भारत स्थित सीमेंट कंपनियों को खरीद सकती है. इसके लिए अडानी समूह ने जर्मन कंपनी के साथ बातचीत शुरू कर दी है.

10 हजार करोड़ में हो सकती है डील!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट हाइडलबर्ग मेटरियल्स की भारत में सीमेंट कंपनियों को 1.2 बिलियन डॉलर या 10,000 करोड़ रुपये में खरीद सकती है. अडानी समूह और आल्ट्राटेक सीमेंट के बीच बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सीमेंट कंपनियों को खरीदने में जुटी है. हाइडेलबर्ग दुनिया की बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक है और भारत में हाइडलबर्ग सीमेंट और जुआरी सीमेंट के नाम से दो कंपनियां ऑपरेट करती है जिसमें हाइडलबर्ग सीमेंट स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनी है.  

अडानी ग्रुप दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता समूह

यदि यह डील पूरी होती है तो सीमेंट इंडस्‍ट्री में कंप्‍टीशन बढ़ने की उम्‍मीद है. देश की टॉप सीमेंट निर्माता कंपनी अल्ट्राटेक भी अपनी लीडरश‍िप को बनाए रखने के लि‍ए कंपनियों का अधिग्रहण कर रहा है. अडानी ग्रुप देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता समूह है. साल 2022 में ग्रुप ने होल्सीम के भारतीय मार्केट का अधिग्रहण करके इस सेक्‍टर में एंट्री की थी. जानकारों का कहना है क‍ि होल्सीम की तरह अडानी ग्रुप इस सौदे को भी जल्दी पूरा करना चाहता है.

हीडलबर्ग सीमेंट भारतीय बाजार में ल‍िस्‍टेड कंपनी

30 जून, 2024 को अंबुजा सीमेंट के पास 18,299 करोड़ रुपये का नकद और नकद समकक्ष था. इस मामले से जुड़े शख्‍स ने कहा क‍ि यद‍ि यह अन्य दावेदारों के साथ पूर्ण बिक्री प्रक्रिया बन जाती है तो भारतीय ग्रुप इस करार से बाहर निकल सकता है. जर्मन कंपनी हीडलबर्ग सीमेंट इंड‍िया और जुआरी सीमेंट के नाम से भारतीय बाजार में कारोबार करती है. हीडलबर्ग सीमेंट भारतीय बाजार में ल‍िस्‍टेड कंपनी है लेक‍िन लेकिन जुआरी सीमेंट ल‍िस्‍टेड नहीं है.

उत्‍पादन क्षमता बढ़ाकर 140 मिलियन टन करने की ल‍िम‍िट

अडानी ग्रुप ने भारत में अंबुजा सीमेंट और एसीसी को होल्सीम ग्रुप से 6 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा में खरीदकर इस सेक्‍टर में एंट्री की थी. अंबुजा सीमेंट और एसीसी की उस समय संयुक्त उत्पादन क्षमता करीब 70 मिलियन टन थी. इसके बाद अडानी ग्रुप ने सांघी इंडस्ट्रीज और माई होम ग्रुप की पीसिंग यूनिट सहित सीमेंट इंडस्‍ट्री में कई अधिग्रहण किए हैं. जून में अडानी ग्रुप ने पन्‍ना सीमेंट इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण करने के लिए 10,422 करोड़ रुपये की डील की. अडानी ग्रुप सीमेंट इंडस्‍ट्री में 2028 तक अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 140 मिलियन टन करना चाहता है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

17 hours ago


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago