✕

होम / बिजनेस / 20 प्रतिशत तक गिर गया अडानी ग्रुप की इस कंपनी का प्रॉफिट, शेयर को भी पहुंचा नुकसान

20 प्रतिशत तक गिर गया अडानी ग्रुप की इस कंपनी का प्रॉफिट, शेयर को भी पहुंचा नुकसान

अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Total Gas ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. अडानी टोटल गैस का तीसरी तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 20 प्रतिशत गिरकर 142 करोड़ रुपये हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी समूह (Adani Group) की कंपनी अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) ने सोमवार यानी 27 जनवरी, 2025 को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इसके बाद कंपनी के शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई. दरअसल, अडानी टोटल गैस का तीसरी तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 20 प्रतिशत गिरकर 142 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, परिचालन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये हो गया. तीसरी तिमाही के लिए परिचालन EBITDA भी साल-दर-साल 9 प्रतिशत घटकर 277 करोड़ रुपये हो गया है, जोकि एक साल पहले की अवधि में 300 करोड़ रुपये था. दूसरी ओर, परिचालन खर्च सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 994 करोड़ रुपये हो गया.

नेचुरल गैस की लागत में 20 प्रतिशत वृद्धि 
कंपनी ने तीसरी तिमाही के दौरान वॉल्यूम में साल-दर-साल 15 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है. सीएनजी नेटवर्क के विस्तार के कारण सीएनजी वॉल्यूम में साल-दर-साल 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसके अलावा, नए पीएनजी कनेक्शन जुड़ने से पीएनजी वॉल्यूम में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. अधिक वॉल्यूम के बावजूद, सीएनजी सेगमेंट में एपीएम गैस के कम आवंटन और सर्दियों के दौरान आर-एलएनजी की ऊंची कीमत के कारण नेचुरल गैस की लागत में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई. अक्टूबर से दिसंबर तक कंपनी ने 34 जीए में अपने सीएनजी स्टेशनों को 605 तक विस्तारित किया. 9 लाख से अधिक घर अब पाइप्ड नेचुरल गैस से जुड़े हुए हैं. कंपनी ने यह भी बताया कि तिमाही के दौरान, सीएनजी सेगमेंट के लिए एपीएम आवंटन 47 प्रतिशत था. बाकी राशि नए कुएं गैस, मौजूदा अनुबंधों और स्पॉट खरीद के जरिए पूरी की गई थी.

कंपनी के शेयरों के हाल
अडानी टोटल गैस के शेयर आज सोमवार को 3 प्रतिशत से अधिक टूटकर 619.55 रुपये पर बंद हुए. जबकि शुक्रवार को ये शेयर 641.50 रुपये पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिन में यह शेयर 9 प्रतिशत और इस साल अब तक 17 प्रतिशत तक टूटा है. छह महीने में कंपनी के शेयर 30 प्रतिशत तक गिरा है. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

7 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

8 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

8 hours ago