होम / बिजनेस / Adani यहां लगा रहे हैं नई Factory, सीमेंट कारोबार का किंग बनने की चाहत

Adani यहां लगा रहे हैं नई Factory, सीमेंट कारोबार का किंग बनने की चाहत

अडानी ग्रुप (Adani Group) बिहार में बड़ा निवेश करने जा रहा है. ग्रुप नवादा के वारसलीगंज में सीमेंट फैक्ट्री खोलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) हिंडनबर्ग के प्रभाव से काफी हद तक बाहर आ गए हैं. कर्ज चुकाने के साथ-साथ उन्होंने फिर से विस्तार की योजनाओं पर अमल करना शुरू कर दिया है. अडानी सीमेंट कारोबार का किंग बनना चाहते हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले उन्होंने अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए कई कदम उठाए थे. कुछ कंपनियों के अधिग्रहण से वह इस सेक्टर में अपना दबदबा बढ़ाना चाहते थे, लेकिन उन्हें अपनी योजनाओं पर ब्रेक लगाना पड़ा. अब जब हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं, तो अडानी पुरानी रणनीति पर लौट आए हैं.

1400 करोड़ का निवेश   
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप (Adani Group) बिहार में बड़ा निवेश करने जा रहा है. ग्रुप नवादा के वारसलीगंज में सीमेंट फैक्ट्री खोलेगा. अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (Ambuja Cements Limited) यहां 1400 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. इसके लिए कंपनी की ओर से राज्य सरकार को निवेश प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कंपनी को भूमि का आवंटन भी कर दिया है. 

दोनों को होगा फायदा
इस सीमेंट फैक्ट्री के लिए नवादा के वारसलीगंज स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में करीब 70 एकड़ जमीन आवंटित की गई है, जहां पर 6.0 एमटीपीए की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित की जाएगी. इस निवेश से जहां अंबुजा सीमेंट की क्षमता में विस्तार होगा, वहीं बिहार दूसरी बड़ी कंपनियों को भी आकर्षित करने की स्थिति में आएगा. साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. अंबुजा सीमेंट लिमिटेड सीमेंट एवं बिल्डिंग मैटिरियल उत्पादन से जुड़ी दिग्गज कंपनी है. माना जा रहा है कि इस फैक्ट्री के जरिए करीब दो से तीन हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. जबकि अप्रत्यक्ष रूप से यह संख्या लगभग 6 हजार पहुंच सकती है. 

अभी ये कंपनी टॉप पर
गौतम अडानी ने पिछले साल अंबुजा और ACC का अधिग्रहण पूरा किया था. अडानी ग्रुप ने अंबुजा और ACC सीमेंट को 6.5 बिलियन डॉलर में खरीदा था. इस डील के साथ ही समूह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट मैन्युफैक्चरर बन गया है. फिलहाल, इस मामले में आदित्य बिड़ला ग्रुप का अल्ट्राटेक सीमेंट पहले नंबर पर है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अडानी का इरादा ज्यादा से ज्यादा सीमेंट कंपनियों का अधिग्रहण करना है. खासकर वे ऐसी छोटी कंपनियों को अपना बनाना चाहते हैं, जिनका स्ट्रक्चर कॉस्ट और मार्केट शेयर कम हो. कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि अडानी कर्ज से लदी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की सीमेंट यूनिट खरीदने की तैयारी में है. 

इन कंपनियों पर नजर
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले तक अडानी समूह की नजरें इंडिया सीमेंट और नुवोको विस्टास पर भी थीं. इस सेक्टर की बात करें तो सीमेंट प्रोडक्शन में अल्ट्राटेक 120 मिलियन टन प्रति वर्ष (mtpa) कैपेसिटी के साथ टॉप पर है. अंबुजा-ACC दोनों कंपनियों की टोटल सीमेंट प्रोडक्शन कैपेसिटी 70 mtpa है. एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अडानी समूह जयप्रकाश, नुवोको विस्टास और इंडिया सीमेंट के अलावा सांघी सीमेंट का भी अधिग्रहण कर सकता है. सांघी सीमेंट की प्रोडक्शन कैपेसिटी 6 mtpa है. जबकि जयप्रकाश की कैपेसिटी 2 mtpa. इसी तरह, नुवोको विस्टास और इंडिया सीमेंट की प्रोडक्शन कैपेसिटी क्रमशः 25 mtpa और 15 mtpa. इन सभी के अधिग्रहण के बाद अडानी ग्रुप की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 118 mtpa हो जाएगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

10 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

10 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

13 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

15 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

11 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

10 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

13 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

15 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

15 hours ago