✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप इस राज्य में देगा सस्ती बिजली, 25 साल के लिए मिला टेंडर!

अडानी ग्रुप इस राज्य में देगा सस्ती बिजली, 25 साल के लिए मिला टेंडर!

अडानी ग्रुप की Renewable energy and thermal power को 25 साल के लिए महाराष्ट्र सरकार से बिजली आपूर्ति के लिए टेंडर मिला है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं, तो आपके लिए एक राहत की खबर है. दरअसल, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में गौतम अडानी सस्ती बिजली देने जा रहे हैं. अडानी ग्रुप ने महाराष्ट्र में लॉन्ग टर्म के लिए 6,600 मेगावाट की Renewable energy and thermal power की सप्लाई की बोली जीत ली है. कंपनी ने इसके लिए 4.08 रुपए प्रति यूनिट की बोली लगाई और जेएसडब्ल्यू एनर्जी और टॉरेंट पावर को पीछे छोड़ दिया. ऐसे में अब अडानी ग्रुप की ये दोनों कंपनियां पूरे 25 साल तक राज्य में सस्ती बिजली की आपूर्ति करेंगी. तो आइए जानते हैं राज्य के लोगों को अब बिजली कितनी सस्ती मिलेगी?

इतनी सस्ती मिलेगी बिजली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Renewable energy and thermal power दोनों की सप्लाई के लिए अडानी ग्रुप को 25 साल का टेंडर मिला है. महाराष्ट्र द्वारा फिलहाल खरीदी जा रही बिजली की दर से ये एक रुपये यूनिट कम है. इससे राज्य को भविष्य की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. आशय पत्र (एलओआई) जारी होने की तारीख से 48 माह में बिजली की सप्लाई शुरू होनी है. बोली शर्तों के अनुसार अडानी पावर पूरी सप्लाई अवधि के दौरान सौर बिजली की सप्लाई 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर पर करेगी. वहीं, कोयले से उत्पादित बिजली का दाम कोयला कीमतों के आधार पर निर्धारित (इंडेक्स्ड) किया जाएगा.

सौर ऊर्जा और ताप बिजली दोनों की आपूर्ति
महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) ने मार्च में सूरज की रोशनी से उत्पन्न 5,000 मेगावाट बिजली और कोयले से उत्पन्न 1,600 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए एक विशिष्ट निविदा निकाली थी. इसे लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले जारी किया गया था और राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले इसे अडानी को दे दिया गया है. इस टेंडर में व्यस्त समय में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा और ताप बिजली दोनों की आपूर्ति शामिल है.

17 गीगावाट के साथ देश की सबसे बड़ी पावर कंपनी
देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ा thermal power उत्पादक अडानी पावर की उत्पादन क्षमता 17 गीगावाट से अधिक है, जो 2030 तक बढ़कर 31 गीगावाट हो जाएगी. इसकी सहयोगी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड 11 गीगावाट की उत्पादन क्षमता के साथ देश की सबसे बड़ी Renewable energy कंपनी है. इसे 2030 तक बढ़ाकर 50 गीगावाट करने का लक्ष्य है.

इसे भी पढ़ें-पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम एयरपोर्ट पर चाय की कीमत जानकर हुए हैरान, X पर किया पोस्ट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

11 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा