✕

होम / बिजनेस / Adani Group छत्तीसगढ़ में करेगा 75,000 करोड़ रुपये का निवेश, इन सेक्टर्स को होगा फायदा

Adani Group छत्तीसगढ़ में करेगा 75,000 करोड़ रुपये का निवेश, इन सेक्टर्स को होगा फायदा

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. भारी भरकम निवेश से प्रदेश ऊर्जा और औद्योगिक हब बनेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में बड़े निवेश की घोषणा की है. ग्रुप राज्य में कई सेक्टर्स के अंदर 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने इस निवेश की घोषणा की. अडानी ने कहा कि रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में ग्रुप के पावर प्लांट का विस्तार करने के लिए 60,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इस विस्तार से छत्तीसगढ़ की कुल पावर जेनरेशन कैपेसिटी में 6,120 मेगावाट का इजाफा होगा.

अडानी फाउंडेशन 10,000 करोड़ करेगा निवेश

गौतम अडानी ने राज्य में ग्रुप के सीमेंट प्लांट्स के विस्तार और डेवलपमेंट के लिए 5000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है. इसके अलावा, अडानी फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत घोषणा की है कि वह अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन के क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी, बल्कि राज्य को सामाजिक प्रगति के लिए एक नई दिशा भी देगी.

डेटा सेंटर की स्थापना पर भी हुई चर्चा

इस बैठक में छत्तीसगढ़ में रक्षा उपकरणों के निर्माण के साथ ही डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की स्थापना पर भी चर्चा हुई. यह पहल राज्य को रक्षा और तकनीकी विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा. अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को विशेष रूप से सराहा है, जो निवेशकों के लिए अत्यधिक अनुकूल है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह नीति राज्य में बड़े निवेशकों को आकर्षित कर रही है और छत्तीसगढ़ को एक नए औद्योगिक और सामाजिक युग में प्रवेश दिलाने में सहायक होगी. अडानी ग्रुप के इस निवेश से राज्य में बड़ी मात्रा में रोजगार पैदा होने की उम्मीद है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

18 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

18 hours ago